मुंबई41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार 19 अप्रैल को करीब 700 अंकों की गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 30 अंक चढ़कर 72,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 20 अंकों की तेजी है। ये 22,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG और बैंक शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 में बढ़ने वाले शेयरों में ग्रासिम, M&M और HDFC बैंक है। गिरावट वाले शेयरों में बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया है।

नतीजों के बाद इंफोसिस में 1% की गिरावट
इंफोसिस के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित होने के बाद ऑज उसके शेयर में करीब 1% की गिरावट है। ये 1400 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, जेफरीज ने 14% अपसाइड और 1,630 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार रखी है।

वोडाफोन आइडिया के FPO में निवेश का दूसरा दिन
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO कल से ओपन है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹18,000 करोड़ जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस FPO के लिए 22 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। 25 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के ये शेयर लिस्ट होंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल भी शेयर बाजार में गिरावट थी
शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार, 18 अप्रैल को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 454 अंक की गिरावट के साथ 72,488 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 152 अंक की गिरावट रही। ये 21,995 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। भारती एयरटेल टॉप गेनर रहा। ये 3.97% बढ़कर 1265 रुपए पर बंद हुआ। वहीं सबसे ज्यादा 3.05% की गिरावट नेस्ले में रही। ये 2469 रुपए पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here