मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (15 फरवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 177 अंक की बढ़ोतरी के साथ 72,000 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी रही, ये 21,909 के स्तर पर ओपन हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

विभोर स्टील ट्यूब्स के IPO में निवेश का अखिरी मौका
विभोर स्टील ट्यूब्स के IPO में निवेश करने का आज आखिरी मौका है। यह IPO 13 फरवरी को खुला था। इसका प्राइस बैंड 141 रुपए से लेकर 151 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इस इश्यू का साइज 72.17 करोड़ रुपए है।।

इस IPO का लॉट साइज 99 शेयरों है। एक लॉट की बोली लगाने के लिए आपको कम से कम 14,949 रुपए का निवेश करना होगा। इस शेयर की लिस्टिंग 20 फरवरी, 2024 को NSE और BSE पर होने की संभावना है।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी बुधवार 14 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 267 अंक की गिरावट के साथ 71,822 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 96 अंक की बढ़त रही, ये 21,840 के स्तर पर बंद हुआ था। पेटीएम के शेयर में कल 10% की गिरावट रही थी।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here