2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 17 मार्च को मेष और धनु राशि के लोग पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। सिंह राशि के लोग सकारात्मक सोच के साथ नई शुरुआत कर सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों को जीवन में संतुलन बनाना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – SIX OF PENTACLES

पैसों का लेनदेन करते समय सतर्कता रखें। परिवार के लोगों को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी। किसी की मदद करने से पहले अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। कोई व्यक्ति आपके काम में बाधा डाल सकता है। नकारात्मक लोगों से दूरियां बनाए रखें। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की कोशिश करें, इसके जरिए नए लोगों के साथ परिचय हो सकता है।

करियर : करियर संबंधी चिंता हो सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

लव : पार्टनर की समस्याओं को समझकर उनका साथ देने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। एसिडिटी को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

वृषभ – FOUR OF WANDS

परिवार के किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिलेगी, इस कारण आपको उत्साह महसूस होने लगेगा। रुके हुए काम आगे बढ़ाना आपके लिए संभव हो सकता है। आपकी योजना में बदलाव करने की जरूरत है। तय किया हुआ हर एक टारगेट प्राप्त होगा।

करियर : विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो गई है।

लव : परिचित व्यक्ति के सुझाए रिश्ते पर ध्यान दें, विवाह जल्दी ही तय हो सकता है।

हेल्थ : सेहत संबंधी जो दिक्कतें हो रही हैं, वह दूर होने लगेंगी और पुरानी बीमारी भी ठीक हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

मिथुन – TWO OF PENTACLES

पैसों के कारण अपने निर्णय को आगे बढ़ाना आपके लिए कठिन रहेगा। आपको फिलहाल अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे-जैसे आप निर्णय लेंगे, वैसे ही परिस्थिति में बदलाव नजर आएगा। पैसों से संबंधित निर्भरता जल्दी ही दूर हो सकती है। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी है।

करियर : काम संबंधी यात्रा सफल होगी। यदि यात्रा का मौका मिल रहा है तो इसे स्वीकार करें।

लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार छोड़कर नए रिलेशनशिप पर ध्यान देना होगा। आगे के निर्णय लेना आपके लिए आसान बनेगा।

हेल्थ : बदन दर्द की दिक्कतें बढ़ने की संभावना है। डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

कर्क – KNIGHT OF CUPS

आपको अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट करने की जरूरत है। चुनिंदा लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन ये लोग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। किसी व्यक्ति के साथ परिचय बढ़ाते समय फिलहाल अपनी पूरी जानकारी देने से बचना होगा। काम संबंधी प्रगति की वजह से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएगा।

करियर : काम के विस्तार के लिए जरूरत से अधिक पैसा खर्च न करें। काम का विस्तार करना आपके लिए संभव है और सफलता भी मिलेगी।

लव : पार्टनर से रिश्ता सुधरेगा। पुरानी गलतियों को माफ करना जरूरी है।

हेल्थ : सेहत ठीक रखने के लिए जीवन शैली को सुधारना जरूरी होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

सिंह – DEATH

जीवन में एक नई शुरुआत हो रही है, जिसकी वजह से आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं, लेकिन चिंता का कोई कारण नहीं है। फिलहाल आपको व्यक्तिगत जीवन सुधारने पर ध्यान देना होगा। तभी बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार किया जा सकता है। जिन लोगों की आप पर नाराजगी है, उनके साथ आपसी सामंजस्य गलतफहमी दूर करें।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव के कारण चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने काम की क्वालिटी सुधारने की जरूरत है।

लव : एक-दूसरे के लिए नाराजगी रह सकती है, लेकिन पार्टनर का अपमान न करें।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होने की संभावना है। आज आराम करने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

कन्या – THREE OF PENTACLES

व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करने के लिए जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, इस बात का गहराई से विचार करें। नई जगह जाकर काम करने का मौका मिल सकता है। दूसरों के साथ बातचीत करके ही आप निर्णय को आगे बढ़ाएं। दूसरों के विचार आपके विचारों से अलग होने से दुविधा बढ़ती हुई नजर आ रही है। अपने निर्णय पर कायम रहना होगा।

करियर : काम से जुड़ी जिन बातों में आप कमजोर हैं, उनमें बदलाव करने के लिए आपको मार्गदर्शन और ट्रेनिंग मिलेगी।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।

हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

तुला – QUEEN OF SWORDS

परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, आपको अपने निर्णय पर कायम रहने की जरूरत है। किसी एक बात पर फोकस बनाए रखें और उसे पूरी तरह से सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक परिस्थिति में बदलाव करने का मौका जल्दी ही प्राप्त होगा। परिवार के कुछ लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं, लेकिन ये जल्दी सुलझ जाएंगे।

करियर : प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले लोगों को व्यापार करते समय सतर्कता रखनी होगी।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी बातों को सुलझाते समय अहंकार से बचना होगा।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव के कारण तनाव और चिंता बनी रहेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

वृश्चिक – THE CHARIOT

काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिल सकता है। जीवन में जो बदलाव आ रहे हैं, उन्हें खुले दिल से स्वीकार करना होगा। वर्तमान परिस्थितियों को सुलझाना कठिन लगेगा। आपके प्रयत्न की दिशा सही है और आप सही मार्ग पर हैं, इसलिए चिंता न करें।

करियर : युवाओं को जिन बातों से संबंधित परेशानी हो रही है, वह बातें जल्द ही हल होंगी।

लव : पार्टनर के साथ मतभेद होने के बाद भी एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करते रहेंगे।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी दूर करने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

धनु – TWO OF SWORDS

पैसों से संबंधित बड़े लेनदेन करने से बचना होगा। बड़ी खरीदारी के लिए यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो पूरी जानकारी हासिल करें। बेहतर निर्णय ले पाएंगे, सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आ रहे सुधार की वजह से शांति मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों को किसी भी वजह से नजरअंदाज न करें।

करियर : व्यापारियों की चिंता बढ़ सकती है। समस्याओं के हल भी तुरंत प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : पुरानी बीमारी ठीक करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

मकर – THE EMPEROR

कड़ी मेहनत के बाद परिवार संबंधित कोई समस्या दूर हो सकती है। प्रयत्न करने के बाद भी आपको श्रेय नहीं मिलेगा। निराशा रह सकती है। काम से जुड़ी जिम्मेदारी ठीक से निभाने की कोशिश करनी होगी। काम की जगह सतर्क रहना होगा। वर्ना आपकी कमजोरियों का गलत फायदा उठाया जा सकता है।

करियर : काम से जुड़ी बातों में जागरूकता रखें। सहकर्मी की वजह से नुकसान होने की संभावना है।

लव : आप अपनी बातों में उलझे रहेंगे, इस वजह से पार्टनर पर ध्यान देना संभव नहीं होगा।

हेल्थ : परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत की चिंता हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कुंभ – THE STAR

जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करनी होगी, बदलाव के कारण छोटी बातें भी कठिन महसूस हो सकती हैं। आज बड़े निर्णय न करें। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी होगी। मित्रों के साथ बिताया हुआ समय आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।

करियर : काम की जगह नई जिम्मेदारियों के कारण तनाव बढ़ेगा, लेकिन आपको आर्थिक फायदा भी मिल सकता है।

लव : पार्टनर और आपके बीच बढ़ रही दूरियों का कारण समझना होगा।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कमी होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

मीन – KING OF CUPS

सही-गलत बातों में फर्क करना होगा। लोगों से आपको सुझाव मिलेंगे। आप इन्हें नजरअंदाज न करें। अकेले किसी भी काम को आगे बढ़ाना फिलहाल आपके लिए संभव नहीं है। इसलिए काम से जुड़े लोगों के साथ चर्चा जरूर करें। जिन बातों में आपको कमजोरी महसूस होती है, उन पर ध्यान देते रहें। हर एक काम को तुरंत सुलझाने की जिद न करें।

करियर : क्लाइंट के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी होगी। पुराने क्लाइंट के जरिए आपको आगे का काम मिल सकता है।

लव : पार्टनर पर भावनात्मक रूप से कोई दबाव न बने, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : घुटनों का दर्द या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here