2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 18 फरवरी को मेष राशि के लोग नकारात्मक लोगों की संगत से बचें। तनाव की वजह से मिथुन राशि के लोगों का काम बिगड़ सकता है। कन्या राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – TEN OF WANDS

नकारात्मक लोगों की संगत में न रहें। बेचैनी और चिड़चिड़ेपन से काम पर असर होगा। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक बातों को गोपनीय रखना जरूरी है। परिचित लोगों से मिल रही मदद की वजह से समस्याएं सुलझ सकती हैं।

करियर : करियर संबंधी नकारात्मकता दूर होगी और अपने काम में रुचि बढ़ेगी।

लव : पार्टनर से ज्यादा अपेक्षाएं न रखें।

हेल्थ : बदन दर्द हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

वृषभ – JUDGEMENT

काम गति बढ़ने से प्रसन्नता मिलेगी। सरकारी काम से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। निर्णय आपके पक्ष में होने की संभावना है। अटके कामों को आगे बढ़ाना संभव होगा। सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। अपने विचारों पर ध्यान देते रहें।

करियर : काम की वजह से जो बेचैनी और तनाव है, वह दूर होगा। बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाना संभव हो सकता है।

लव : पार्टनर के साथ चर्चा करने से चिंताएं हल होंगी।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन – NINE OF SWORDS

बेचैनी और तनाव की वजह से काम बिगड़ सकता है। जो बातें आपको सता रही हैं, उन पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी समस्या से दूर न भागें। लोगों के द्वारा बोली गई बातों पर गहराई से विचार करें। आप खुद को निराश न बनाएं। जिन लोगों के साथ रहकर सकारात्मक महसूस होता है, उनके साथ समय बिताएं।

करियर : नया काम शुरू करने के लिए ज्यादा वक्त लगेगा।

लव : पुराने पार्टनर के बारे में विचार न करें।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी बढ़ने से समस्याएं बढ़ेंगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

कर्क – FOUR OF SWORDS

जिन बातों में बदलाव करना संभव नहीं है, उनको छोड़कर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। परिवार के कुछ लोग आपकी दिक्कतें बढ़ा सकते हैं। आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। तय किए लक्ष्य पर टिके रहें।

करियर : विदेश में जाकर काम करने का मौका प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है।

लव : लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव रहेंगे।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

सिंह – KING OF CUPS

भावनात्मक तकलीफ दूर हो सकती है। हर बात पर नियंत्रण करते हुए जीवन में संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में पारंगत होने की कोशिश करें। टारगेट हासिल करना आपके लिए संभव होगा।

करियर : काम की जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझ रहे हैं, उन में बदलाव आएगा और योग्य अवसर आपको मिल सकता है।

लव : पार्टनर की वजह से चिंताएं रहेंगी।

हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

कन्या – THE DEVIL

आर्थिक स्थिति में बदलाव होने से आपको राहत मिलेगी। अभी तक जिस खरीदारी के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं, उसे अमल में लाने का समय है। मित्रों को दिया उधार अचानक से प्राप्त होगा। आर्थिक समस्या दूर होने से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएंगे।

करियर : नए काम की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी।

लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिल सकती है।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

तुला – FIVE OF PENTACLES

बड़े लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांटकर हासिल करने की कोशिश करें। अभी तक जो चिंता आपको सता रही है, वह दूर होगी। छोटी-छोटी बातों के जरिए आत्म विश्वास बनाए रखने की कोशिश करें। मित्रों के साथ मेल-मिलाप होगा। एकांत में रहना तकलीफ का कारण हो सकता है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप के लिए परिवार का विरोध दूर होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और बुखार की वजह से तकलीफ होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THE HANGEDMAN

अपना नजरिया बदलने से काम में बदलाव होगा। छोटी समस्याएं आपके लिए तनाव का कारण बनेगी। कुछ बातों के साथ समझौता करने की आवश्यकता है। आपकी निराशा और नकारात्मकता जल्द ही दूर होगी। आध्यात्मिक बातों की वजह से राहत मिल सकती है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नए लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में अनेक बदलाव आएंगे।

हेल्थ : सर्दी-बुखार हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

धनु – FIVE OF CUPS

पुराने अवसरों के बारे में विचार न करें, नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपको नए अवसर आसानी से प्राप्त होंगे। भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर न बनाएं। वर्ना कोई निर्णय गलत हो सकता है। कोई आपके स्वभाव की कमजोरियों का गलत फायदा उठा सकता है। अपनी संगत पर ध्यान दें।

करियर : काम की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन करियर संबंधी बड़ा टारगेट हासिल होगा।

लव : पार्टनर का व्यवहार चिंता का कारण बन सकता है।

हेल्थ : शरीर की जकड़न योगा के जरिए दूर हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

मकर – QUEEN OF SWORDS

अपने विचार और कामों को एक ही दिशा में रखने की कोशिश करें। लोगों की बातों की वजह से अपना ध्यान भटकने न दें। जिन लोगों को आपके काम का अनुभव नहीं है, ऐसे लोगों से काम की चर्चा न करें। नकारात्मकता से बचें और कार्यक्षमता बढ़ाएं।

करियर : नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट प्राप्त होगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी पुरानी बातें भूलकर पार्टनर को दोबारा मौका दिया जाएगा।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत के लिए जागरूकता रखनी होगी। घुटनों से संबंधित दर्द को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

कुंभ – ACE OF PENTACLES

खर्च करते समय सतर्कता रखें। आर्थिक स्थिति भले ही सकारात्मक है, लेकिन बेकार खर्च को नियंत्रित करें। आपकी जरूरतें पूरी हो रही हैं, लेकिन गलत बातों पर भी ध्यान जाएगा। जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से काम का पैटर्न बदलने से नए अनुभव मिलेंगे। इस बार अपने अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल करें।

करियर : अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, इस कारण आपके काम में भी बदलाव आएगा।

लव : लव रिलेशनशिप से जुड़ी हुई नकारात्मकता दूर होगी।

हेल्थ : एसिडिटी और अपच की वजह से तकलीफ होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

मीन – STRENGTH

इच्छा शक्ति को बनाए रखें। जरूरी निर्णय लेने की आवश्यकता है। लोग विरोध भी करेंगे, लेकिन आपके जीवन में जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उन पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अपना काम करते रहें। लोगों के मन में आपके लिए ईर्ष्या की बढ़ेगी, आप सतर्क रहें।

करियर : काम की गति को तेज करें। एक वक्त पर अनेक बातों पर ध्यान देने से बचें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनके गुस्से को समझना होगा।

हेल्थ : लो बीपी के कारण कमजोरी हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here