2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 24 मार्च को मेष राशि के लोग पुराने विचार भूलकर आगे बढ़ें। वृश्चिक राशि के लोगों कों जीवन में संतुलन बनाना होगा, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF WANDS

पुराने विचारों की वजह से तनाव हो सकता है। योजना बनाते समय दूरदृष्टि रखने की जरूरत है। करीबी लोगों की बातों पर विचार जरूर करें, लेकिन अंतिम निर्णय आपकी मर्जी के अनुसार ही लें। काम की गति बढ़ेगी। दस्तावेजों से जुड़ी बातों की वजह से किसी काम में रुकावट आ सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें।

करियर : करियर संबंधी जो चिंता है, वह दूर होगी।

लव : पार्टनर के विचारों पर ध्यान दें। आपकी समस्या का हल मिल सकता है।

हेल्थ : सेहत ठीक करने का सही रास्ता मिलेगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

वृषभ – EIGHT OF WANDS

काम योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा। लोगों से मदद आसानी से मिलेगी। अपनी प्रशंसा की वजह से नजरिया बदलने लगेगा। काम के लिए डेडीकेशन बढ़ेगा। व्यक्तिगत जीवन संबंधी गंभीरता बढ़ाने की जरूरत है। पुरानी बातों की वजह से महत्वपूर्ण वक्त बर्बाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। तय किए गए टारगेट के बारे में सतर्क रहना होगा।

करियर : करियर से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच संबंध सुधरेंगे। इस वजह से परिवार का वातावरण सकारात्मक बनेगा।

हेल्थ : सेहत संबंधी समस्या दूर होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

मिथुन – ACE OF SWORDS

काम के लिए डेडीकेशन बढ़ने लगेगा। अपेक्षा से कई गुना ज्यादा खर्च होने की संभावना है। आपका नुकसान भी होने की संभावना बन रही है। तय की गई योजना के बारे में दूसरों से चर्चा न करें। एकांत में रहकर अपनी बातों पर विचार करने से महत्वपूर्ण निर्णय लेना आसान होगा। निर्णय को अमल में लाने के लिए वक्त लगने वाला है।

करियर : करियर से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार मेहनत करनी होगी।

लव : नए रिलेशनशिप की वजह से जीवनशैली और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएगा।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कर्क – SEVEN OF CUPS

पुरानी बातें और पुराने अनुभव के बारे में विचार करके आप वर्तमान के निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। बदलावों पर ध्यान देना होगा, वर्ना असफलता के डर से निर्णय गलत हो सकता है। महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों पर काम करने के लिए अपेक्षा से कई गुना ज्यादा समय लगेगा।

करियर : करियर संबंधी नाराजगी बनी रहेगी, लेकिन इसे दूर करने का रास्ता भी मिलेगा।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी चिंता रह सकती है।

हेल्थ : सेहत पर ध्यान देते रहें। सेहत से जुड़ी बातों की वजह से सोच में सुधार होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

सिंह – SIX OF CUPS

परिचित लोगों के साथ संबंध सुधारने का मौका मिलेगा। अकेलेपन की भावना दूर होगी। मित्रों के साथ वक्त बिताने से आनंद बना रहेगा। जरूरत से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें। नई जगह जाकर काम करने का मौका मिलेगा और आपको सकारात्मक महसूस होने लगेगा।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने क्लाइंट के जरिए काम मिल सकता है।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने से एक-दूसरे की समस्याओं को समझना आसान होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

कन्या – NINE OF PENTACLES

दूरदृष्टि रखते हुए लेनदेन करने की जरूरत है। पैसों से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। भविष्य में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको वर्तमान में ही निर्णय लेने की जरूरत है। बड़ी खरीददारी से संबंधित विचार आज न करें। निवेश के लिए सही रास्ता मिलेगा।

करियर : सफलता की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो नकारात्मकता थी, वह दूर होगी।

हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए वजन को नियंत्रित करें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

तुला – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय जरूरी जानकारी देने से बचना होगा। दूसरों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहना होगा। मानसिक रूप से थोड़ी कमजोरी रहेगी। परिस्थिति आप जितनी नकारात्मक समझते हैं, उतनी नकारात्मक नहीं है। इस बात का ध्यान रखें।

करियर : फायदा पाना चाहते हैं तो ज्यादा मेहनत करनी होगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच लड़ाई हो सकती है। बातचीत करते समय गलत शब्दों का उपयोग न करें।

हेल्थ : सेहत संबंधी पुरानी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THE CHARIOT

जीवन में आगे बढ़ने के लिए जीवन में संतुलन बनाना होगा। स्वभाव की नकारात्मक बातों पर ध्यान दें। बदलाव करने की कोशिश करनी होगी। कोई भी निर्णय लेने की हड़बड़ी न करें। जब तक दिल और दिमाग का संतुलन नहीं बनता है, तब तक बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा।

करियर : अपने काम पर ही ध्यान देते रहें। फालतू बातों से खुद को दूर रखें।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी जो दिक्कतें हैं, वह दूर होंगी। पार्टनर और परिवार के साथ के संबंध सुधरेंगे।

हेल्थ : शारीरिक समस्या रहेगी, जिससे बेचैनी बढ़ सकती हैं।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 8

धनु – TEN OF CUPS

परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे। किसी की मदद करते समय आपको केवल उनका मार्गदर्शन करना है, इस बात का ध्यान रखें। रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप बना रहेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ आर्थिक चर्चा न करें।

करियर : जिन लोगों की वजह से बाधा हो रही है, उनसे दूरियां बनाए रखें।

लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इम्यूनिटी कम होने से एलर्जी होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

मकर – THE HANGEDMAN

जब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक आपको निर्णय नहीं लेना है। इस बात का ध्यान रखें। जिस लक्ष्य को आप हासिल करना चाहते हैं, वह दूसरे लोग आसानी से हासिल कर लेंगे। खुद में बदलाव करने की कोशिश सफल होगी। आध्यात्मिक बातों की ओर ध्यान देने से कुछ रुकावटें दूर हो सकती हैं।

करियर : करियर में प्रगति पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लक्ष्य पूरा न होने की वजह से निराशा हो सकती है। फिलहाल आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की कोशिश करें।

लव : आप किसी भी निर्णय के लिए जल्दबाजी न करें। एक-दूसरे के ऊपर दबाव न बनने दें।

हेल्थ : माइग्रेन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

कुंभ – THE TOWER

हालात की जानकारी मिलने के बाद भी काम न करने से नुकसान हो सकता है। समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। लापरवाहियों से बचें। आपके निर्णय का असर दूसरों के काम पर हो सकता है।

करियर : काम संबंधी यात्रा की योजना बनेगी। यात्रा की सफलता आपके काम पर निर्भर है। किसी भी काम को नजरअंदाज न करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। अपनी समस्याओं की चर्चा दूसरों के साथ न करें।

हेल्थ : सिर पर चोट लगने की संभावना बन रही है। काम करते समय सतर्कता रखें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

मीन – THREE OF CUPS

किसी के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। आपके काम पर लोगों का बारीकी से ध्यान होगा। हर एक बात के लिए आपको परखा जा सकता है। इसलिए किसी के भी साथ गलत व्यवहार न करें। संगत का असर आपके जीवन पर होगा, इसलिए अच्छी संगत में रहें।

करियर : काम अपेक्षा से कम समय में पूरा हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप को परिवार के लोग स्वीकार करेंगे।

हेल्थ : लो बीपी की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here