9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 7 अप्रैल को मेष राशि के लोगों की चिंताएं बढ़ सकत हैं। सिंह राशि के लोग पुराने संबंधों को सुधारेंगे। मकर राशि के लोगों का खर्च बढ़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – QUEEN OF CUPS

आसपास घट रही घटनाओं की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है। वास्तविकता का ध्यान न रखने से तनाव रह सकता है। जिन बातों की वजह से भावनात्मक तकलीफ हो रही है, उन बातों पर गहराई से विचार करें। पैसों की वजह से चिंता बनी रहेगी। अपने प्रयत्न जारी रखें। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।

करियर : करियर के बारे में जो चिंता है, उसे दूर करने के लिए आपके सहकर्मी मदद करेंगे।

लव : पार्टनर और आपके बीच जो नाराजगी है, उसे दूर होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

वृषभ – KING OF SWORDS

किसी भी वजह से हड़बड़ी न करें। अपने निश्चय पर टिके रहना होगा। अपने प्रयत्नों को निष्फल न होने दें। लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान न दें। लोगों का विरोध भी बढ़ेगा, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। आपको सही समय पर सही तरीके से मदद मिलेगी।

करियर : मार्केटिंग से संबंधित नए रास्ते का उपयोग करना आपके लिए जरूरी है। तभी काम का विस्तार हो सकता है।

लव : पार्टनर और आपके बीच का बातचीत सुधारने के लिए गुस्से पर नियंत्रण करना होगा।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ेगी। आराम पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

मिथुन – EIGHT OF WANDS

अपनी बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। आप फिलहाल पूरी तरह से अपने जीवन पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति की सलाह के बारे में विचार करके अंतिम निर्णय आपको ही लेना होगा। प्रगति की गति धीमी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। फिलहाल बड़ी रिस्क न लें।

करियर : युवाओं को अपेक्षा के अनुसार काम मिलेगा, जिससे आर्थिक चिंता दूर हो सकती है।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी बातों में बदलाव करने के लिए आप तैयार रहेंगे। फिर भी कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

हेल्थ : पेट दर्द से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कर्क – QUEEN OF SWORDS

जरूरी बातों को परखकर ही निर्णय लेना होगा। अभी तक मिली असफलता का अवलोकन करना होगा। अपने अनुभवों के जरिए निर्णय लेने के लिए आप सक्षम हैं। इसलिए पुरानी बातों के बारे में बार-बार विचार न करें।

करियर : करियर संबंधी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। फिलहाल मेहनत करके पूरे डेडीकेशन से काम करें।

लव : लव लाइफ संबंधी चिंता हो सकती है, लेकिन इसका रास्ता जल्दी ही मिलेगा।

हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है। जीवन शैली में बदलाव करने के लिए कोशिश करते रहें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

सिंह – THE EMPRESS

परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करते समय भागदौड़ चलती रहेगी, लेकिन प्रसन्नता मिलेगी। घर पर मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। इस कारण नए लोगों के साथ आपका परिचय हो सकता है। पुराने संबंधों को सुधारने का मौका मिल रहा है तो उसे स्वीकार करें। अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट करना होगा।

करियर : करियर संबंधी बातों को गंभीरता से लेना होगा। काम की गति धीमी रह सकती है।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेते समय परिवार के लोगों के बारे में सोच-विचार जरूर करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कन्या – DEATH

जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी लें। जो बातें आपको थका देती हैं, ऐसी बातों से खुद को दूर रखना होगा। अपेक्षाओं के अनुसार अपनी काबिलियत बढ़ानी होगी।

करियर : बड़ा निर्णय लेने के लिए आप तैयार हैं, फिलहाल किसी भी प्रकार का बदलाव करने की गलती न करें।

लव : रिलेशनशिप में बदलाव नहीं होगा, लेकिन ये चिंता का कारण नहीं है।

हेल्थ : पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है, इसका असर वजन पर हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

तुला – WHEEL OF FORTUNE

व्यक्तिगत जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान देना होगा। अधिकतर विचारों पर काम करना आपके लिए संभव हो सकता है। किसी भी काम में हड़बड़ी न करें। हर एक बात वक्त के अनुसार हो रही है। संयम बनाए रखने की कोशिश करते रहें।

करियर : करियर संबंधी जो चिंता है, वह दूर होगी। फिलहाल आपको जो काम प्राप्त हो रहा है, उसे स्वीकार करना जरूरी है।

लव : पार्टनर और आप मिलकर परिवार में संतुलन लाने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

वृश्चिक – THE LOVERS

जीवन में बढ़ रही सकारात्मकता की वजह से मेहनत करने का जज्बा बढ़ेगा। किसी बड़े व्यक्ति के साथ जुड़ने से आपको प्रेरित महसूस हो सकता है। इस व्यक्ति से कई बातें सीख पाएंगे। ये व्यक्ति आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, लेकिन आप इस पर निर्भर न रहें। मित्रों के साथ के संबंधों में बदलाव आ सकता है।

करियर : उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न करने वाले लोगों को स्कॉलरशिप प्राप्त होगी, इसके जरिए निर्णय आगे बढ़ाना संभव होगा।

लव : विवाह संबंधी निर्णय अचानक से लिया जाएगा।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

धनु – THE MOON

काम के साथ आराम करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अधिकतर बातों का असर आपकी सोच पर हो सकता है। यदि काम संबंधी रूचि नहीं है तो थोड़ा ब्रेक लेकर काम करें। काम से जुड़ी समस्या दूसरों की वजह से हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को अपनी कमजोरी न बताएं।

करियर : संवाद कौशल पर ध्यान देना होगा। तभी सहकर्मी और काम से जुड़े हुए लोगों के साथ जुड़ना आसान बनेगा।

लव : रिलेशनशिप के बारे में हो रही चिंता दूसरों तक न पहुंचाएं। इस रिलेशनशिप को थोड़ा वक्त देने की जरूरत है।

हेल्थ : जोड़ों का दर्द हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

मकर – KNIGHT OF PENTACLES

कठिन निर्णय को अमल में लाने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। करीबी लोग विरोध कर सकते हैं। इस कारण मानसिक रूप से अकेलापन बना रहेगा। खर्च अपेक्षा से कई गुना ज्यादा रहेगा। पुराना पेमेंट प्राप्त होने से समस्याएं दूर होंगी। बड़ा लोन लेने से पहले सोच-विचार करें।

करियर : युवाओं को करियर के लिए डेडीकेशन बढ़ाना होगा। अपेक्षा के अनुसार अवसर आसानी से प्राप्त होंगे।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो चिंता है, वह दूर होगी। पार्टनर और परिवार के साथ के संबंध सुधरने लगेंगे।

हेल्थ : तनाव का असर आपकी जीवनशैली या सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

कुंभ – THE TOWER

काम की गति को तेज करते समय क्वालिटी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वर्ना काम दोबारा करना पड़ेगा। आपका वक्त महत्वपूर्ण है, लेकिन कमजोरी की वजह से आप क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे। आपका तनाव और बढ़ सकता है। अपने विचारों को सुलझाने के लिए किसी व्यक्ति के साथ चर्चा जरूर करें।

करियर : करियर संबंधी टारगेट में बदलाव आएगा।

लव : आज हर बात में नकारात्मकता महसूस होगी। रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आज न लें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या होने की संभावना है। एसिडिटी को नियंत्रण में लाना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मीन – NINE OF SWORDS

काम संबंधी रुचि बनाए रखें। डिसिप्लिन के साथ काम करने की कोशिश करते रहें। जिस प्रकार से आप प्रयत्न करेंगे, उसी प्रकार से आपको सफलता मिलने वाली है। इसलिए मेहनत पर जोर देना जरूरी होगा।

करियर : प्रतिस्पर्धी के काम का अवलोकन जरूर करें, तभी आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

हेल्थ : योगा के जरिए सेहत ठीक करनी होगी। सेहत सुधरेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here