• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Sunday’s Tarot Card Horoscope: The Day Will Be Good For The Career Of Taurus, Gemini, And Virgo People, Virgo People Will Get Praise.

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 फरवरी, रविवार को वृष राशि वालों को करियर में बढ़ने के लिए मदद मिलेगी। मिथुन राशि वालों के करियर की चिंता दूर होगी। कन्या राशि वालों के करियर का तनाव दूर होगा। तुला राशि वालों के कामों की तारीफ होगी। वहीं, धनु राशि वालों को करियर से जुड़ी टेंशन रहेगी। टैरोकार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार…

मेष – THREE OF WANDS
मन के विरुद्ध होने वाली घटनाओं को रोकने की कोशिश कर सकते हैं। गहराई से विचार करके खुद में बदलाव लाने की कोशिश करें। आपके द्वारा हो रहा चुनाव गलत नहीं है लेकिन जिस तरह सोच और कामों से नुकसान हो सकता है। पुरानी बातों से निकलकर खुद में बदलाव करना संभव होगा।
करियर: विदेश संबंधित काम करने के लिए अपनी कमजोरियों को समझकर खुद को बेहतरीन बनाना जरूरी होगा।
लव: पार्टनर और आपके कारण परिवार को चिंता महसूस न हो। इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ: सर में भारीपन रहेगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 1

वृष – TWO OF SWORDS
आपको मिली जानकारी का योग्य तरीके से उपयोग करना संभव हो सकता है। अन्य लोगों को मार्गदर्शन देते समय खुद को नजरअंदाज न करें। दूसरों की मदद करने से पहले अपनी क्षमता को पहचानना जरूरी होगा। पैसों संबंधित नुकसान होने की संभावना है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेते वक्त दोबारा विचार करें।
करियर: करियर आगे बढ़ाने के लिए परिचित लोगों से मदद मिल सकती है।
लव: रिलेशनशिप से जो तनाव बना था, उसे दूर करना आपके लिए संभव रहेगा। रिलेशनशिप में बदलाव भी दिखेगा।
हेल्थ: कमर दर्द की परेशानी और चिंता बढ़ सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 5

मिथुन – KING OF SWORDS
कड़ी मेहनत से परिस्थिति में बदलाव करना संभव हो सकता है, लेकिन विचारों में बदलाव और काम में मन नहीं लगने से नुकसान हो सकता है। बाकी लोगों के कारण अपने फैसले और विचारों में बदलाव न करें। किसी भी फैसले पर काम करने में हड़बड़ी न करें। लोगों द्वारा आप पर दबाव डाला जा सकता है।
करियर: करियर की चिंता दूर होगी। सही बातों का चुनाव आपके द्वारा किया जाएगा।
लव: पार्टनर और आप की अपेक्षा के अनुसार परिस्थिति में बदलाव होगा।
हेल्थ: आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4

कर्क – THE HIEROPHANT
हर बात को ध्यान में रखते हुए वास्तविकता को किस तरह से बदला जा सकता है, यह बात समझ आएगी। किसी व्यक्ति के द्वारा मिली हुई मदद से पुरानी बातों को सुलझाना संभव हो सकता है। गलत फैसलों में बदलाव किया जा सकता है। परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नकारात्मक बातों का असर खुद पर न होने दें।
करियर: काम से जुड़े लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। जिससे काम आगे बढ़ाना आसान होगा।
लव: परिस्थिति और पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त न हो तब तक अनुमान न लगाएं।
हेल्थ: खून की कमी से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2

सिंह – FIVE OF PENTACLES
कठिन समय में लोगों के द्वारा मिल रहा साथ आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए हर व्यक्ति के साथ के संबंधों को बरकरार रखने की कोशिश करें। हर बात संबंधित दुविधा महसूस हो सकती है, लेकिन परिस्थिति जल्दी बदलेगी। जिन बातों से रिस्क महसूस हो रही है उसका विचार फिलहाल बिल्कुल न करें।
करियर: आपके द्वारा की गई कोशिशों से यश मिलेगा।
लव: पार्टनर की भावनाओं को समझ कर उनका साथ देने की कोशिश करें।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 3

कन्या – THE DEVIL
लोगों के विचार और उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर निजी जीवन के फैसले लिए जाएंगे। अन्य लोगों के कारण खुद के मर्जी के खिलाफ फैसले न लें। इस बात का भी ध्यान रखें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। खुद का आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आपके द्वारा कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल अपनी आर्थिक परिस्थिति संबंधित किसी भी व्यक्ति के साथ चर्चा न करें।
करियर: करियर का तनाव दूर होगा और मनचाहे क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है।
लव: पार्टनर के द्वारा कमिटमेंट मिलेगी और रिलेशनशिप या विवाह संबंधित फैसले जल्द लिए जाएंगे।
हेल्थ: पेट संबंधित तकरार को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 7

तुला – JUDGEMENT
संवाद पर ध्यान देते रहें। आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से गलतफहमी हो सकती है। ध्यान रखें। जिन लोगों के कारण आपका भरोसा टूटा था आप उन्हें माफ करेंगे, लेकिन रिश्ता पहले की तरह नहीं हो पाएगा।
करियर: काम की तारीफ हो सकती है।
लव: पार्टनर के साथ किए वादे को निभाने की कोशिश करें।
हेल्थ: बच्चों की सेहत संबंधित चिंता रहेगी।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 6

वृश्चिक – THE CHARIOT
लोगों के कमेंट से परेशान न होकर अपने फैसलों पर काम करें। हर इंसान के साथ सीमित मात्रा में संवाद बना रहेगा लेकिन चिंता का कारण नहीं है। कुछ लोगों के साथ के संबंध गहरे भी बनते हुए नजर आ रहे हैं।
करियर: करियर से जुड़ा फैसला जिन लोगों को समझ आ रहा है केवल फिलहाल उनके साथ ही चर्चा करें।
लव: पार्टनर के स्वभाव और आपके स्वभाव के विरुद्ध बातों को समझकर एक दूसरे के साथ संतुलन बनाना संभव होगा।
हेल्थ: लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 8

धनु – FOUR OF CUPS
फिलहाल अपनी अपेक्षाओं को सीमित मात्रा में रखते हुए किसी एक ही बात पर ध्यान देने की जरूरत है। कई बातों पर ध्यान देकर काम करने से कार्यक्षमता कम हो रही है। साथ में आपकी इच्छा शक्ति भी कमजोर होती हुई नजर आएगी। अभी तक तय किए लक्ष्य आपने हासिल किए हैं। फिलहाल बड़े टारगेट हासिल करने के लिए खुद को मानसिक तौर से तैयार करने की कोशिश करें।
करियर: करियर की चिंता बेकार में ही सताएगी। ज्यादातर काम आपकी मर्जी के अनुसार हो रहे हैं।
लव: पार्टनर से फिलहाल किसी भी प्रकार की मदद की अपेक्षा न रखें।
हेल्थ: लो बीपी की वजह से कमजोरी और चक्कर जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 6

मकर – FOUR OF PENTACLES
हर बात का गहराई से अवलोकन करके फैसले लें। वक्त का भी ध्यान रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद को दूर करना आसान होगा। पैसों से जुड़ी समस्या से आपका काम नहीं रुकेगा। आपको जीवन में स्थिरता किस तरह मिलेगी, इस बात पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
करियर: करियर संबंधित बातों के लिए आपको दोबारा मौका दिया जाएगा। फिलहाल काम पर ध्यान दें।
लव: लव रिलेशनशिप में हो रहे उतार-चढ़ाव से चिंता बढ़ेगी।
हेल्थ: गले की खराश से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 9

कुंभ – KNIGHT OF WANDS
खुद के प्रति उदासीनता और नकारात्मक विचार बिल्कुल न आने दें। जो बातें रुकी हुई है, वो किस कारण है ये आपको जल्दी समझ आएगा। परिस्थिति में जैसा बदलाव नजर आएगा वैसे ही आपको टारगेट भी हासिल करने की क्षमता मिलेगी।
करियर: स्टॉक मार्केट संबंधित बातों में प्रगति आसानी से मिलेगी।
लव: पार्टनर के साथ हो रहे विवाद से बदले की भावना न बनने दें।
हेल्थ: पेट की तकलीफ बढ़ सकती है। खाने पर ध्यान दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1

मीन – THREE OF PENTACLES
आप का खुद पर विश्वास बढ़ेगा। रिस्क लेने की क्षमता भी बढ़ेगी। जिससे बड़े कामों को अंजाम देना आपके लिए संभव हो सकता है। आर्थिक नुकसान को दूर करके बड़ा फायदा पा लेंगे। पैसों का खर्च किन बातों के लिए हो रहा है इस पर बारीकी से ध्यान दें। फिजूल खर्च को दूर करते हुए बड़ी खरीदारी करना आपके लिए संभव होगा।
करियर: परिचित लोगों से मिल रही तारीफ से अपने काम के प्रति डेडीकेशन बढ़ने लगेगा।
लव: पार्टनर से किसी भी प्रकार की समस्या बिल्कुल न छुपाए।
हेल्थ: बीपी संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर: 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here