नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल का रिश्ता इतना नाजुक होता है कि जरा सी भावनाएं आहत होते ही इंसान बिखर जाता है। चैट रूम में आज चर्चा 40 की उम्र पार कर चुकी एक ऐसी कुंवारी लड़की का, जो अपना लाखों का बिजनेस तो आसानी से मैनेज कर रही है, लेकिन दिल का रिश्ता नहीं संभाल पा रही।

रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ बता रही हैं दिल के रिश्ते को परखने, जीने और सहेजने के प्रैक्टिकल तरीके।

मेरी बेटी की उम्र 40 साल से भी ज्यादा हो चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी शादी नहीं हो पाई है। वो शादी करना चाहती है, लेकिन पसंद का लड़का नहीं मिल रहा। डेटिंग ऐप पर उसे एक लड़का पसंद आया है। लड़का उससे प्यार करने का दावा तो करता है, लेकिन एक मुलाकात के बाद वो उसे फिर मिलने नहीं आया।

लड़का ऑनलाइन बेटी के टच में रहता है, रामांटिक चैट करता है, वीडियो कॉल करता है, लेकिन मिलने के नाम से कतराता है। बेटी उससे इमोशनली जुड़ गई है, लेकिन मुझे वो लड़का सही नहीं लग रहा। मुझे क्या करना चाहिए?

आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा। आपकी बेटी पढ़ी-लिखी, कामयाब और समझदार लड़की है। वो अपना भला-बुरा अच्छी तरह जानती है। आप बेटी को लड़के से चैट या बात करने से मना करेंगी तो वह आपकी बात नहीं मानेगी। बेटी की जासूसी करेंगी तो उसका आप पर से भरोसा उठ जाएगा। उसका विश्वास जीतकर ही आप उसे समझा सकती हैं।

बेटी को समय दें

महिलाओं की एक बड़ी कमजोरी होती है। कोई महिला चाहे कितनी भी काबिल और कामयाब क्यों न हो, प्यार के मामले में बहुत इमोशनल होती है। वह अपने रिश्तों को सफलता से भी ऊपर रखती है।

आपकी बेटी के साथ भी यही हो रहा है। वो उस लड़के से भावनात्मक रूप से जुड़ चुकी है इसलिए उसे लड़के की कमियां दिखाई नहीं दे रहीं। आपको बेटी को सच्चाई बतानी होगी, लेकिन बहुत समझदारी से।

इसके लिए आपको बेटी के साथ वक्त बिताना होगा। पहले यह जानने की कोशिश करें कि क्या वह उस लड़के के साथ शादी करना चाहती है। यदि हां, तो उससे इस बारे में प्यार से बात करें। बेटी से कहें कि उस लड़के को घर बुलाए, उसके माता-पिता से मिलने का प्लान बनाए।

बेटी को सच्चाई बताएं

फिर धीरे-धीरे बेटी को सबूत के साथ उस लड़के की सच्चाई बताएं। सच का सामना करना बेटी के लिए मुश्किल होगा। वो खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगेगी। उसे आपके इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होगी। बेटी को भरोसा दिलाएं कि आप हर हाल में उसके साथ हैं। हो सके तो कुछ समय के लिए बेटी के साथ कहीं दूर घूमने निकल जाएं, ताकि उसका मूड बदल सके।

डेटिंग ऐप का सच

इंपीरियल कॉलेज लंदन की एक रिसर्च के अनुसार, डेटिंग ऐप पर पार्टनर की तलाश कर रहे लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। रिसर्च के मुताबिक लगभग 70% लोग डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने के बाद डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगों की मेंटल हेल्थ पर इसका बहुत बुरा असर होता है।

अकेलेपन से बचने के लिए लोग अजनबियों से ऑनलाइन रिश्ता तलाश रहे हैं। लेकिन सही पार्टनर न मिलने पर उन्उहें निराशा-हताशा घेर लेती है, कॉन्फिडेंस कम होता है।

वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलें

ऑनलाइन प्यार तलाश रहे युवाओं को वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलकर लोगों के साथ घुलना-मिलना चाहिए। एकाध डेट या ऑनलाइन चैटिंग से सामने वाले के बारे में बहुत जानकारी नहीं मिल पाती। डेटिंग ऐप पर चीटिंग और धोखा मिलने की आशंका ज्यादा रहती है।

वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलकर रियल वर्ल्ड में प्यार तलाशें। आपको मुलाकात का सुकून भी मिलेगा और धोखाधड़ी का डर भी नहीं रहेगा। प्यार के रिश्ते विश्वास जरूरी है, धोखा नहीं।

चैट रूम की और खबर पढ़ें-

पति किसी से बात नहीं करने देता, बात-बात पर मुंह बंद कराता, किसी से मिलने पर झगड़ता; मानसिक बीमारी देर से पता चली

गैसलाइटिंग एक ऐसा स्लो पॉइजन है जो व्यक्ति को भीतर से खोखला करता चला जाता है, लेकिन उसे इस बात का एहसास तक नहीं होता। चैट रूम में चर्चा आज एक ऐसे कपल की जहां पति धीरे-धीरे पत्नी को गैस लाइटिंग का शिकार बना रहा है और पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं है। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ ने महिला की स्थिति को समझा और पति-पत्नी के रिश्ते में होने वाली गैसलाइटिंग के बारे में विस्तार से चर्चा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक, छिपकर करता चैटिंग, पत्नी ने साधी चुप्पी; एक्सपर्ट से समझें दांपत्य जीवन में खलल की वजह

एक छत के नीचे साथ रहते हुए यदि रिश्ते में खामोशी पसर जाए तो ये खतरे की घंटी है। रिश्ते को बचाने के लिए इस चुप्पी को समझना जरूरी है। चैट रूम में चर्चा आज एक ऐसे कपल की जहां लंबे समय से खामोशी पसरी है और बातचीत की शुरुआत कोई नहीं करना चाहता। रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. माधवी सेठ बता रही हैं रिश्ते में खामोशी की वजहें और इनसे बाहर निकलने के उपाय। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here