• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Tuesday, 18 March, Tarot Rashifal In Hindi, Folks Of Gemini, Scorpio Zodiac, Day by day Horoscope, Aaj Ka Rashifal In Hindi, Mangalwar Ka Rashifal

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 18 मार्च को मेष राशि के लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। मिथुन राशि के लोगों को पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा, वर्ना नुकसान हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों की चिंताएं मंगलवार को दूर हो सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – THE EMPEROR

अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। कड़ी मेहनत के साथ काम करने की आवश्यकता है। कुछ कामों की वजह से आपको निराशा हो सकती है, लेकिन आपको नकारात्मक बातों से बचना होगा। अपने विचारों में सकारात्मक बदलाव करें।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर होगी। आपको अपनी समस्या दूर करने का रास्ता मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता हो सकती है। आत्मविश्वास आपको सकारात्मक बनाएगा।

हेल्थ : सेहत में जो बदलाव आ रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ – JUDGEMENT

काम शुरुआत में कठिन महसूस होगा, लेकिन आपकी रुचि बनी रहने से काम में सतर्कता बनी रहेगी। इस कारण वक्त पर ये काम पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। लोगों के साथ बढ़ रहे परिचय की वजह से नई बातों के बारे में जानकारी मिलेगी। आपके ज्ञान का विस्तार होगा। सही बातों का चुनाव करने से जीवन से जुड़ी अनेक परेशानियां जल्दी दूर हो सकती हैं।

करियर : लोगों की प्रशंसा की वजह से काम के लिए डेडीकेशन बढ़ने लगेगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच के विवाद आपसी सामंजस्य से दूर होंगे।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी नजरअंदाज न करें। छोटी बात से बड़ी समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

मिथुन – THREE OF PENTACLES

पैसों का उपयोग सही तरीके से करें। जब तक काम से जुड़े लोगों के साथ चर्चा नहीं होती है, तब तक किसी भी निर्णय में हड़बड़ी न करें। जिन लोगों पर आपको विश्वास है, उनके साथ अपनी समस्या की चर्चा जरूर करें। अकेले सोच-विचार करते हुए निर्णय लेने से थकान हो सकती है।

करियर : करियर संबंधी बड़ा अवसर आपको मिलेगा, लेकिन ध्यान विचलित होने से गलत बातों पर ध्यान दिया जाएगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से आप किस हद तक समझौता कर रहे हैं, इस बात का विचार जरूर करें।

हेल्थ : पेट संबंधी समस्या होने की संभावना है, इस कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कर्क – EIGHT OF SWORDS

सीमित विचारों से बाहर निकल कर अपनी खूबियां और क्षमता को पहचानें। किसी व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। खुद को सकारात्मक बनाए रखें। इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है। बदलाव की वजह से लोगों का व्यवहार भी आपके लिए बदलेगा। आप अपने लक्ष्य के करीब हैं, फिर भी पुराने अनुभव के कारण नकारात्मकता रह सकती है।

करियर : करियर संबंधी बड़ा लक्ष्य आपका हासिल होगा। काम की वजह से आपको पैसा और प्रगति प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप के लिए जो नकारात्मक विचार हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। जितनी नकारात्मकता से आप वर्तमान को देख रहे हैं, बातें उतनी नकारात्मक नहीं हैं।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेने की कोशिश करें। घरेलू उपचार पर निर्भर न रहें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

सिंह – KNIGHT OF PENTACLES

पैसों की आवक सीमित रहेगी, इस कारण आपकी जरूरतें पूरी हो सकती हैं। जीवन शैली में जिस प्रकार का बदलाव आप करना चाहते हैं, वह नहीं हो पाएगा। अपनी अपेक्षा के अनुसार मेहनत और कर्म करने पर भी ध्यान दें। गलत मित्रों की संगत में गलत निर्णय लिया जा सकता है, सतर्कता रखनी होगी।

करियर : करियर संबंधी अवसर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इसे स्वीकार करें।

लव : पार्टनर की बातों पर विचार करके बदलाव करने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : अपच के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

कन्या – THE DEVIL

आपको व्यक्तिगत जीवन में जो बदलाव करने हैं, उनके लिए फोकस बनाए रखें। कुछ बातों की वजह से हर एक काम रुका हुआ नजर आएगा। मानसिक स्वरूप से खुद को मजबूत बनाए रखें। छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को परिचित व्यक्ति के साथ मिलकर व्यापार का विस्तार करना होगा।

लव : रिलेशनशिप के कारण हो रहे विवाद दूर होंगे। आपके रिलेशनशिप को परिवार स्वीकार कर सकता है।

हेल्थ : शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

तुला – TWO OF PENTACLES

यदि कोई दुविधा है तो फिलहाल इस बारे में विचार न करें। आर्थिक स्थिति में नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। फिलहाल आप काफी कमजोर नजर आ रहे हैं, इस वजह से नकारात्मकता बढ़ सकती है। प्रयत्न करने के साथ-साथ अपने विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें।

करियर : जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उन्हें अपेक्षा के अनुसार नौकरी मिलेगी। लालच में गलत काम स्वीकार न करें।

लव : लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, चिंताओं से बचें। विवादों को तुरंत सुलझाने की कोशिश करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द का कारण जानना होगा, लेकिन इस तकलीफ को दूर करने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

वृश्चिक – FOUR OF CUPS

चिंताएं दूर होंगी। जिन बातों पर आप अमल करना चाहते हैं, उनके साथ ही एक नया मौका और मिल सकता है। नई बातों के लिए खुद को तैयार करना जरूरी है। जो नए अवसर प्राप्त हो रह हैं, उन्हें स्वीकार करें। परिस्थिति के अनुसार आपकी क्षमता बढ़ेगी। चिंता न करं।

करियर : काम में बदलाव नहीं आएगा। पुराने काम पर ध्यान देते हुए गलतियों को सुधारने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच दूसरों का बढ़ता हस्तक्षेप बढ़ सकता है।

हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी तनाव और चिंता के कारण हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 9

धनु – TEN OF SWORDS

जब तक आप किसी बात के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होते हैं, तब तक उस बात को स्वीकार न करें। परिवार के लोगों की मदद करनी होगी। इस वजह से आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। किसी व्यक्ति की मदद करते समय, उधार देने से बचना होगा।

करियर : विद्यार्थियों को करियर संबंधी चिंता सताएगी। जिस काम में आप काम करना चाहते हैं, उससे संबंधित लोगों के साथ चर्चा करनी होगी।

लव : पार्टनर की बातों पर विश्वास करें।

हेल्थ : सेहत पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

मकर – SIX OF WANDS

जिन लोगों पर आपका विश्वास है, उनकी निष्ठा को परखने की जरूरत है। अपनी बातों और काम में संतुलन बनाए रखें। आपकी सफलता की वजह से परिवार के लोगों को प्रसन्नता मिलेगी। लोगों की आप पर बन रही नाराजगी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्कता रखने की जरूरत है। जरूरत से अधिक दी गई जानकारी आप के खिलाफ इस्तेमाल हो सकती है।

करियर : विदेश संबंधी कोई काम करते समय पैसों से जुड़ी रिस्क सोच-समझकर ही लें।

लव : रिलेशनशिप आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है और इसे जीवन में कितना महत्व देना है, यह समझना जरूरी है।

हेल्थ : काम करते समय सतर्कता रखें। गहरी चोट लगने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

कुंभ – JUSTICE

कम समय में काम पूरा होगा, इस कारण नई बातों पर ध्यान देना आसान हो सकता है। आपकी योजना सफल होगी। आपके टारगेट तय हैं, जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उनका चुनाव करके पूरी तरह से फोकस करने की कोशिश करें। सरकारी काम या बड़ी खरीदारी संबंधी निर्णय को आगे बढ़ाने में वक्त लगेगा।

करियर : काम के साथ उच्च शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच अहंकार न आने दें।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मीन – NINE OF CUPS

सफलता से आपका हौसला बढ़ेगा। कुछ कामों को आपके पक्ष में होने में वक्त लगेगा। परिस्थिति से मिल रही सीख का इस्तेमाल करें। अपने स्वभाव में बदलाव करना होगा। आध्यात्मिक बातों की सहायता से शांति मिल सकती है, इसके जरिए काम और टारगेट पर फोकस बनाए रखें।

करियर : काम की जगह आपके द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान होगा और इस निर्णय की वजह से बड़ी समस्या दूर होगी।

लव : पार्टनर और आपकी अपेक्षाएं एक-दूसरे से काफी अलग हैं, ये बात समझ आएगी। एक-दूसरे का साथ देने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर पर सूजन और वजन में आ रहा बदलाव गंभीर हो सकता है। डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here