21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 2 अप्रैल को मेष राशि के लोग अपनी गलत आदतें सुधारेंगे तो तनाव दूर हो सकता है। मिथुन राशि के लोग अपने काम पूरे जरूर करें। वृश्चिक राशि के लोगों को लालच से बचना होगा, वर्ना नुकसान हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – FOUR OF WANDS

गलत आदतों को सुधारने से तनाव दूर हो सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी, बड़े टारगेट के लिए जो उत्साह है, उसे बनाए रखें। परिवार के लोगों के लिए नाराजगी न रखें। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।

करियर : काम वक्त पर पूरा होने से सकारात्मक बनी रहेगी। कठिन कामों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण लोगों का साथ मिलेगा।

लव : पार्टनर के सुझावों पर ध्यान दें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी रह सकती है, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ – FOUR OF CUPS

अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। तय किए गए टारगेट पर टिके रहना आपके लिए जरूरी है। लोगों की बातों की वजह से निराशा रहेगी। आपका लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण है, ये बात आपको स्पष्ट होगी। इस कारण टारगेट के लिए फोकस बना रहेगा। समस्याओं का समाधान आपकी मर्जी के अनुसार ही मिलेगा।

करियर : करियर से जुड़े निर्णय लेने से दोबारा विचार करने की जरूरत है। गलत बातों का चुनाव करने से बचना होगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी।

हेल्थ : जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

मिथुन – NINE OF CUPS

हर बात का बारीकी से अवलोकन करें। आपके काम अधूरे न रहें, इस बात का ध्यान रखना होगा। लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी योजना के बारे में चर्चा करने से बचना होगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। तनाव की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

करियर : विदेश संबंधी काम करने से पहले हर एक नियम को ठीक से जानना जरूरी है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में जो तकलीफ है, उसे नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : वजन में अचानक से बदलाव आ सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

कर्क – FIVE OF SWORDS

अनेक प्रयत्नों के बाद अपने लक्ष्य पूरे कर पाएंगे। तय किए गए हुए निश्चय पर टिके रहना आपके लिए जरूरी है। इच्छाशक्ति का असर आपके जीवन पर हो सकता है। इच्छाशक्ति के बल पर जिन बातों को बदला जा सकता है, वह बातें आपको समझ आएंगी। अपने व्यक्तित्व की सकारात्मक बातों पर ध्यान देना होगा।

करियर : काम की जगह बढ़ रहा कंपटीशन आपको बेचैन कर सकता है। अपनी काबिलियत पर ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवादों को तुरंत सुलझाएं। बार-बार विवाद क्यों होते हैं, इस बात पर भी ध्यान देना होगा।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

सिंह – THE HANGEDMAN

अटकी हुई बातों को आगे बढ़ाने का रास्ता मिल सकता है। स्वभाव और विचारों में स्पष्टता आएगी। लोगों के डर से जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, उनका सामना करने का हौसला बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय विवाद होने की संभावना बन रही है। फिलहाल व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी चर्चा करने से बचना होगा।

करियर : काम के विस्तार के लिए अपने प्रयत्न जारी रखें, लेकिन यदि पैसों से संबंधित समस्या है तो उधार लेने से बचना होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच के संबंध सुधरेंगे। अभी भी संयम रखना होगा। पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कन्या – EIGHT OF SWORDS

लोगों से प्रशंसा मिलने के बाद अपनी काबिलियत पर भरोसा बढ़ेगा। सेहत से जुड़ी समस्या दूर करना आपके लिए आसान है, लेकिन अनजाना डर आपके लिए रुकावट का कारण बन सकता है। आपको दूसरों से मदद और साथ मिलता रहेगा। खुद को अकेला न समझें।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाले लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। एक से अधिक काम आपको आसानी से मिलेंगे।

लव : रिलेशन और पार्टनर के लिए जो जिम्मेदारियां हैं, उन्हें ठीक से समझना होगा।

हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

तुला – QUEEN OF PENTACLES

प्रयत्नों के अनुसार आर्थिक स्थिति में बदलाव करना होगा, लेकिन अभी भी महत्वपूर्ण टारगेट पूरे न होने से थोड़ी निराशा रह सकती है। निवेश के साथ प्रॉपर्टी की खरीदारी हो सकती है। सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा।

करियर : करियर में बदलाव करने की इच्छा होगी, लेकिन रास्ता न मिलने बेचैनी बनी रहेगी।

लव : पार्टनर के स्वभाव का गलत फायदा उठाया न जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा।

हेल्थ : अपच के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THE DEVIL

कड़ी मेहनत के बाद जीवन में जो बदलाव आया है, उसको टिकाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। लालच की वजह से गलतियां हो सकती हैं। पैसों से संबंधित लेनदेन करते समय कोई रिश्ता न बिगड़े, इस बात का खास ध्यान रखें। लोगों को दिए हुए वचन का पालन करें।

करियर : विदेश से जुडा काम किसी व्यक्ति के साथ मिलकर करना जरूरी है। पार्टनरशिप करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना होगा।

लव : पार्टनर और आपकी वजह से पारिवारिक वातावरण न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

धनु – SIX OF SWORDS

जरूरी निर्णय लेते समय वर्तमान की बातों का ध्यान होगा। इस कारण भावनात्मक रूप से आपको तकलीफ हो सकती है, लेकिन ये निर्णय लेना आपके लिए महत्वपूर्ण है। कठिन समय में परिवार का साथ प्राप्त होगा। यदि अकेलापन महसूस हो रहा है तो मित्रों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। जिन लोगों की आपने मदद की है, उन लोगों से मदद प्राप्त हो सकती है।

करियर : काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता है, लेकिन इस काम को पूरा होने में काफी वक्त लगने वाला है।

लव : पार्टनर और परिवार पर ध्यान देना होगा।

हेल्थ : कंधे में जकड़न या रीड की हड्डी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

मकर – FIVE OF CUPS

जिन बातों की वजह से नाराजगी है, उनका प्रभाव दूर हो सकता है। भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। काम की जगह कुछ बदलाव नजर आएंगे, जो आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। काम की वजह से बढ़ी हुई चिंता का असर पारिवारिक जीवन पर न हो, इसका खास ख्याल रखें।

करियर : प्रयत्न करने के बाद भी आर्थिक लाभ न होना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। पैसों से संबंधित बातों के लिए कठिन महसूस होगा।

लव : पार्टनर से फिलहाल कोई बड़ी अपेक्षा न रखें।

हेल्थ : लो बीपी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

कुंभ – DEATH

जीवन में नई शुरुआत करने के लिए पुरानी बातों को छोड़ना जरूरी है। मित्रों के साथ अचानक विवाद होने की संभावना है। क्षमता से अधिक किसी भी बात पर खर्च न हो, ये ध्यान रखें। फिलहाल अपनी समस्याओं को नियंत्रण में लाना जरूरी है।

करियर : काम से जुड़ी हर एक बात कठिन महसूस हो सकती है। अनुभवी लोगों की सहायता लेकर नई बातें सीखने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। आपसी तालमेल से परिस्थितियों को सुलझाना होगा।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ को नियंत्रित करके खानपान का खास ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मीन – NINE OF PENTACLES

काम की गति चाहे जितने भी धीमी हो, लेकिन सतर्कता बनी रहे, ये बात ध्यान रखें। दूरदृष्टि रखते हुए निर्णय लेना होगा। अपनी तुलना किसी भी व्यक्ति के साथ न करें। आपको और भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए चिंता करके वर्तमान न बिगड़ें। परिवार या घर से संबंधित बड़ा निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा, जो फायदेमंद साबित हो सकता है।

करियर : लोगों से मिली प्रशंसा की वजह से अपने काम को और बेहतर तरीके से करने का जज्बा बना रहेगा।

लव : पार्टनर को आपकी मदद की जरूरत है।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत के लिए जागरूकता रखनी होगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 5

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here