• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • twenty seventh April, Shaniwar Tarot Rashifal In Hindi, Folks Of Most cancers, Libra Zodiac Signal, Saturday Rashifal In Hindi, Day by day Horoscope

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 27 अप्रैल को मेष राशि के लोग योजनाओं के अनुसार काम कर पाएंगे। कर्क राशि के लोग परिवार की नाराजगी दूर करें। तुला राशि के लोगों की समस्याएं दूर होंगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – EIGHT OF WANDS

योजना के अनुसार काम आगे बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पुराने काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आपको दोबारा प्रयत्न करने होंगे। लोगों के साथ हुई चर्चा की वजह से तनाव बना रहेगा। आपको अपने निश्चय पर कायम रहना होगा, अंतिम लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें।

करियर : काम संबंधी सूचनाओं पर ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

हेल्थ : नींद पूरी न होने से थकान हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

वृषभ – ACE OF WANDS

किसी टारगेट में मदद मिलने से आपका विश्वास बढ़ा रहेगा। पैसों से जुड़ी हुई समस्या दूर हो सकती है। बड़ी खरीदारी के बारे में किए गए प्रयत्न सफल होंगे। गलत निर्णय के कारण आप पर क्षमता से अधिक कर्ज हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है।

करियर : काम की जगह आपको प्रशंसा मिलेगी, इस कारण काम पर फोकस भी बढ़ेगा।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पुरानी बात के संबंध में चर्चा न करें।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

मिथुन – QUEEN OF PENTACLES

अपने निर्णय के बारे में दोबारा विचार करें। आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, इस कारण परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिन बातों पर ध्यान देना जरूरी नहीं है, ऐसी बातों से दूर रहें। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान देकर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहें।

करियर : महिलाओं का तनाव बढ़ सकता है। काम में गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

कर्क – TWO OF WANDS

कोई भी निर्णय लेते समय आपको भविष्य से जुड़ी हर पर ध्यान देना होगा। जिन बातों की वजह से विश्वास की कमी है, उन्हें बदलने पर ध्यान दें। परिवार के कुछ लोगों के साथ बातचीत बंद हो सकती है। नाराजगी दूर करें। सही लोगों के साथ जुड़ने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

करियर : काम की जगह आलोचना हो सकती है, लेकिन आपको खुद को प्रेरित बनाए रखना होगा। गलतियों में सुधार करके काम को बेहतर बनाएं।

लव : रिलेशनशिप के चिंता हो सकती है।

हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

सिंह – THREE OF SWORDS

परिवार के लोगों के साथ चल रहा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। इस कारण आपका अकेलेपन बढ़ेगा। साथ में जिन लोगों पर आपने विश्वास किया है, वे विरोध कर सकते हैं। बड़ा खर्च हो सकता है। फिलहाल खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नया मौका मिल सकता है। इसका फायदा जरूर उठाएं।

लव : पार्टनर से बात करके गलतफहमियां दूर करें।

हेल्थ : लो बीपी के कारण सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कन्या – FOUR OF WANDS

शांति और प्रसन्नता मिलने से हर एक बात को देखने का नजरिया बदलेगा। परिवार के लोगों के लिए जो क्रोध है, उसे दूर करना संभव हो सकता है। रिश्तों को सुधारने पर ध्यान दें। व्यक्तिगत जीवन संबंधी बदलाव करने की कोशिश करते रहें।

करियर : काम संबंधी रुचि बनी रहेगी। इस कारण आपको बढ़ोतरी आसानी से मिल सकती है।

लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगी।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

तुला – SIX OF PENTACLES

व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हुई समस्या को दूर करना आपके लिए संभव है। फिलहाल व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर केवल अपनी प्रगति पर फोकस बनाए रखें। पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको कड़ी मेहनत करते हुए अपने टारगेट हासिल करेंगे। समय आपके पक्ष में हो रहा है, इसका फायदा जरूर उठाएं।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। नए निर्णय लिए जा सकते हैं।

लव : पार्टनर की अपेक्षाओं का ध्यान रखना जरूरी है।

हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

वृश्चिक – KING OF CUPS

लोगों से मिल रही मदद स्वीकार करें। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन आपका काम आपको प्रसन्नता देगा। लोगों से मिल रही सूचनाओं पर ध्यान दें। किसी समस्या का समाधान हो सकता है। निर्णयों को अमल में लाते समय कठिनाइयां होंगी। भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें।

करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। नौकरी में बदलाव करने की इच्छा है तो प्रयत्न करते रहें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत कम होने से अकेलापन महसूस हो सकता है।

हेल्थ : सर्दी-खांसी हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

धनु – THE EMPEROR

अपने स्वभाव की वजह से व्यक्तिगत जीवन में समस्या न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ करने से तनाव रहेगा। वर्तमान बातों का सामना करने के लिए आपको जरूरी स्रोत और मदद मिल सकती है। आर्थिक पक्ष में सुधार करना होगा।

करियर : पुराने काम को अंजाम तक पहुंचाने से तनाव दूर होगा। नए काम पर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर के लिए नाराजगी दूर करें। चर्चा करके रिश्ता सुधारें।

हेल्थ : दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मकर – KING OF WANDS

जिस काम में आप पारंगत हैं, उस पर ध्यान दें। खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। हर छोटी बात का असर आपके विचारों पर होगा। आज आपको अपने टारगेट पर ध्यान देना होगा।

करियर : नए प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी हासिल करें।

लव : पार्टनर के साथ पैसों से संबंधित लेन-देन करने से बचना होगा।

हेल्थ : पेटदर्द की परेशानी का कारण जानने की कोशिश करें। डॉक्टर से तुरंत उपचार लें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

कुंभ – THE CHARIOT

काम की शुरुआत करते समय कठिनाइयां हो सकती हैं, लेकिन एक बार ये काम शुरू हो गया तो आपका हौसला बढ़ेगा। लोगों के साथ बढ़ते मतभेद बेचैनी बढ़ाएंगे। यदि बातें आपके काम से जुड़ी नहीं हैं तो ऐसी बातों से खुद को दूर रखना होगा। दिन के अंत में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है, जिसके कारण आगे की बातों को सुलझाना आपके लिए संभव होगा।

करियर : अपने काम में बदलाव करके इसे नए तरीके से करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर अपनी बातों में खोए रहेंगे, लेकिन इस बात को नकारात्मक तरीके से न लें।

हेल्थ : बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

मीन – FOUR OF PENTACLES

जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक अपनी एकाग्रता भंग न होने दें। काम से जुड़ी हर एक छोटी बात आपके लिए महत्वपूर्ण है। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ेगा। काम संबंधी नए अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं जल्दी ही दूर हो सकती हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

करियर : परिचित व्यक्ति से मिले काम को स्वीकार करें। पैसों से संबंधित जो बातें तय हुई हैं, उन पर टिके रहना होगा।

लव : पार्टनर की भावनाओं को जब तक आप ठीक से नहीं समझ पाते हैं, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान न लगाएं।

हेल्थ : माइग्रेन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here