• Hindi Information
  • Enterprise
  • Twitter (X) Down Cause Replace; Elon Musk | Present Issues And Outages

नई दिल्ली55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X शुक्रवार (26 अप्रैल) को करीब दोपहर 1.15 बजे से डाउन हो गया है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत में कई यूजर्स को वेब और ऐप दोनों वर्जन पर X (पूर्व में ट्विटर) को एक्सेस करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर.इन, वेबसाइटों और ऑनलाइन सर्विसेज के रियल टाइम में आउटेज यानी समस्याओं को ट्रैक करने वाला एक प्लेटफॉर्म है।

डाउनडिटेक्टर ने बताया कि इस आउटेज ने X की वेबसाइट और ऐप दोनों को प्रभावित किया है। दोपहर करीब 1.15 बजे 145 लोगों ने X को यूज करने में दिक्कत की रिपोर्ट की थी। हालांकि, कई यूजर्स वेब और ऐप दोनों वर्जन पर इसका इस्तेमाल बिना किसी दिक्कत के कर पा रहे हैं।

57% लोगों को सर्वर कनेक्शन के चलते X में हो रही दिक्कत
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, लगभग 57% लोगों को सर्वर कनेक्शन के कारण X में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 36% यूजर्स ने X ऐप में समस्याओं की जानकारी दी है और लगभग 7% ने बताया है कि वे माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं।

X ने अभी तक इस समस्या को स्वीकार नहीं किया
कई यूजर्स को X का इस्तेमाल करने पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग, ट्राई रिलोडिंग’ मैसेज दिख रहा है। X ने अभी तक इस समस्या को स्वीकार नहीं किया है। आउटेज के पीछे का सटीक कारण भी अभी तक पता नहीं चला है। इस बीच कई यूजर्स पोस्ट कर चेक कर रहे हैं कि X डाउन है या नहीं।

दिसंबर में भी X की सर्विस हुईं थी डाउन
21 दिसंबर 2023 को भी X की सर्विस डाउन हो गई थी। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी।

यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था, जिसमें लिखा था ‘वेलकम टु X’। इससे प्लेटफॉर्म के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन प्रभावित हुए थे। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम पर भी कई लोगों ने X के डाउन होने की जानकारी दी थी।

2 साल पहले 6 घंटे बंद रहे थे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप
4 अक्टूबर 2021 को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे। जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह समस्या रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था। कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे।

5 साल पहले साढ़े 9 घंटे डाउन रहे थे
3 जुलाई 2019 को रात आठ बजे भारत, अमेरिका समेत कई देशों में फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन रहे। करीब साढ़े 9 घंटे डाउन रहने के बाद 4 जुलाई 2019 को इन्हें ठीक कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here