बाल्टिमोरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
जहाज के टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज ढह गया। सोशल मीडिया पर यह फुटेज वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

जहाज के टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज ढह गया। सोशल मीडिया पर यह फुटेज वायरल हो रहा है।

अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ का एक हिस्सा ढह गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया।

सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। इसका नाम दाली बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि 7 लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। जहाज 948 फीट लंबा था। फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

पिछले साल बाल्टिमोर पोर्ट से गुजरा 6.67 लाख करोड़ का सामान
मैरीलैंड सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, पिछले साल बाल्टिमोर पोर्ट से करीब 5.2 करोड़ टन का अंतरराष्ट्रीय कार्गो गुजरा था। इसकी कीमत 6.67 लाख करोड़ थी। इस पोर्ट के जरिए 15 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे तौर पर नौकरी मिली है। वहीं इसकी वजह से मैरीलैंड में भी करीब 1.39 लाख लोगों का गुजारा चलता है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here