2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिका ने कहा है कि वो दुनिया के किसी भी चुनाव में दखल नहीं देता है। - Dainik Bhaskar

अमेरिका ने कहा है कि वो दुनिया के किसी भी चुनाव में दखल नहीं देता है।

भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि भारत को ठीक करना अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है। हमारा काम उनके साथ सहयोग को आगे बढ़ाना है। गार्सेटी अमेरिका थिंक टैंक ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

यहां उनसे लोकसभा चुनाव के बीच भारत में ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन से जुड़ी रिपोर्ट्स पर सवाल किया गया। इस पर गार्सेटी ने कहा, “यह भारत का आंतरिक मामला है। कई देश एक-दूसरे से रिश्ते बनाए रखने के लिए ऐसे मुद्दों पर बातचीत से बचते हैं, लेकिन अमेरिका ऐसा नहीं करता।

अमेरिका राजदूत ने कहा, ” हम हमेशा सभी विषयों पर अपने सहयोगी देशों के साथ चर्चा करते हैं। फिर चाहे मानवाधिकार रिपोर्ट हो या धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट, अमेरिका हमेशा भारत के साथ इस पर बातचीत करता रहता है।”

इसके अलावा अमेरिका ने भारत के लोकसभा चुनाव में दखल देने वाले रूस के आरोपों को भी खारिज किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वे भारतीय चुनावों में दखल नहीं दे रहे हैं। चुनाव का नतीजा वहां की जनता खुद तय करेगी।

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अमेरिका पन्नू मामले में भारत की जांच से संतुष्ट है।

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अमेरिका पन्नू मामले में भारत की जांच से संतुष्ट है।

दरअसल, रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह भारत के चुनाव में रुकावट डाल रहा है। रूस ने कहा था कि पन्नू मामले में भी अमेरिका ने भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से गुरुवार को सवाल किया गया।

जवाब में मिलर ने कहा, “अमेरिका भारत या दुनिया के किसी भी देश के चुनाव में दखलंदाजी नहीं करता है। इसके अलावा पन्नू मामले से जुड़े सभी आरोप सार्वजनिक तौर पर मौजूद हैं। यह मामला फिलहाल अदालत में है। जांच पूरी होने तक हम कोई बयान नहीं देना चाहते।”

रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखरोवा ने कहा था कि अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहा है।

रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखरोवा ने कहा था कि अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहा है।

अमेरिका ने भारत के खिलाफ पेश नहीं किया कोई सबूत
बुधवार 8 मई को रूस के विदेश मंत्रालय ने भारत पर पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों पर बयान दिया है। रूस ने कहा था कि अमेरिका अभी तक ऐसा कोई सबूत पेश नहीं कर सका , जिससे यह साबित हो सके कि भारत पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल था। रूस ने कहा था कि धार्मिक आजादी के उल्लंघन के आरोप, भारत को लेकर अमेरिका की कमजोर समझ को दिखाता है।

रूस ने कहा था, “अमेरिका ऐसे आरोप लगाकर एक संप्रभु देश के तौर पर भारत का अपमान कर रहा है। अमेरिका भारत ही नहीं कई और देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। उनकी कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में दखल का सबूत है।”इस दौरान गार्सेटी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, “भारत के एक राज्य में हमने हिंसा से जुड़ी भयानक तस्वीरें देखीं। हम इसे लेकर दुखी हैं। लेकिन यह समस्या भारत का मसला है। अगर वे चाहेंगे तो हम मदद जरूर करेंगे। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here