3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाथी के हमले में एक 80 वर्षीय अमेरिकी महिला की मौत हो गई। घटना अफ्रीकी देश जाम्बिया के सबसे बड़े काफू नेशनल पार्क की है। रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च को वाइल्डरनेस जाम्बिया ग्रुप के टूरिस्ट फोटोग्राफी टूर पर थे।

हाथी के अपने झुंड से अलग होने की आशंका है। उसने पहले सफारी ट्रक का पीछा किया। हाथी को करीब आता देख पर्यटक घबरा गए और चिल्लाने लगे। तभी अचानक हाथी ने सिर से ठोकर मारकर सफारी ट्रक को पलट दिया।

इस हमले में अमेरिका महिला सहित 6 लोग घायल हो गए थे। गंभीर चोटों के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here