- Hindi Information
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saturday, sixteenth March Tarot Rashifal In Hindi, Shaniwar Ka Rashifal In Hindi, Day by day Horoscope, You Have To Change Your Plans On 16 March,
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार, 16 मार्च को मेष राशि के लोगों की नकारात्मकता दूर होगी और इन्हें अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद तरक्की मिल सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – ACE OF PENTACLES
नकारात्मकता दूर होगी। आप अपनी योजना में बदलाव करेंगे। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन्हें आगे बढ़ता देखकर उत्साह बना रहेगा। काम संबंधी बात को नजरअंदाज न करें।
करियर : करियर संबंधी सकारात्मकता बनी रहेगी। इस कारण काम के विस्तार के बारे में विचार करना होगा।
लव : रिलेशनशिप और पार्टनर से फिलहाल बड़ी अपेक्षा न रखें।
हेल्थ : सेहत में सुधार हो सकता है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
वृषभ – PAGE OF CUPS
किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने की कोशिश करेंगे। नए लोगों के साथ परिचय होगा। काम से जुड़ा व्यक्ति महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। दस्तावेजों की वजह से जो काम रुके हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
करियर : युवाओं का काम के लिए उत्साह बना रहेगा। बड़ी योजना या बड़े टारगेट से जुड़ी चर्चा हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से जो डर है, वह दूर होगा। आप अपनी मर्जी के अनुसार निर्णय ले पाएंगे।
हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने की संभावना है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 6
मिथुन – FOUR OF CUPS
सोच-विचार करते हुए बातों को समझने की कोशिश करें। फिर भी सीमित विचारों की वजह से सही निर्णय तक पहुंचना कठिन रहेगा। फिलहाल बड़े निर्णय न करें। आपको अपनी सोच सुधारने पर ध्यान देना होगा।
करियर : जिन लोगों के काम आपके काम से मिलते-जुलते हैं, उनके साथ वक्त बिताएं, आपको प्रेरणा मिलेगी।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेने से पहले आपको अपने विचार स्पष्ट रूप से जानने होंगे।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 4
कर्क – WHEEL OF FORTUNE
बातें धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो सकती हैं। निराशा से बचना होगा। काम पर ध्यान देते रहें, नकारात्मक विचारों से बचें। पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने का रास्ता मिल सकता है। संयम के साथ प्रयत्न करते रहें।
करियर : प्रभावशाली लोगों के साथ परिचय होने से बड़े टारगेट हासिल करने का रास्ता मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन आप सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए जीवन शैली में बदलाव करना होगा।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 1
सिंह – FIVE OF SWORDS
कड़ी मेहनत के बाद आपको तरक्की मिलेगी। लोगों के साथ बातचीत करते समय जरूरत से अधिक जानकारी न दें, इस बात का ध्यान रखें। मित्रों के साथ अचानक से विवाद होने की संभावना है। अपना पक्ष बताते समय स्पष्ट रूप से बातचीत करें, लेकिन सही शब्दों का उपयोग करें।
करियर : जिन लोगों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। आपसी सामंजस्य से एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर की बातों की वजह से गुस्सा बढ़ने की संभावना है। गुस्से में निर्णय न लें।
हेल्थ : शारीरिक समस्या नजरअंदाज करने से बड़ी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
कन्या – THE FOOL
नई शुरुआत पर ध्यान दें, आपको अपेक्षा के अनुसार साथ मिलेगा। सोच में आ रहे बदलाव की वजह से कई कामों को आगे बढ़ाना आसान होगा। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। अपनी जरूरतों को समझते हुए उन्हें पूरा करने की कोशिश करते रहें।
करियर : काम संबंधी ट्रेनिंग की वजह से आपका फोकस काम पर रहेगा।
लव : रिलेशनशिप में सकारात्मक रहना होगा।
हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
तुला – SIX OF WANDS
तरक्की पाने के लिए आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। तभी तय किए काम करना आपके लिए संभव होगा। सही अवसर मिलने के बाद भी निराशा बढ़ने से क्षमता के अनुसार आप काम नहीं कर पाएंगे। अपनी कमजोरियों को समझें। उनमें बदलाव करने की कोशिश करते रहें। अपेक्षित लोगों से मदद मिलती रहेगी, लेकिन आपको खुद को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान देना होगा।
करियर : युवा वर्ग के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है।
लव : पार्टनर और आपके बीच बढ़ रहा तनाव एक-दूसरे के लिए दिक्कतें बढ़ाएगा।
हेल्थ : वाहन संभलकर चलाएं, एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 5
वृश्चिक – QUEEN OF WANDS
जिन बातों पर ध्यान देकर काम को आगे बढ़ाया जा सकता है, उन पर ध्यान देंगे। गलत विचारों में अटके रहने से आप बदलाव नहीं कर पा रहे हैं। अपनी अहमियत समझने की कोशिश करें। आपने जो टारगेट तय किए हैं, वह महत्वपूर्ण हैं, इस बात का ध्यान रखें। दूसरों को दोषी न ठहराते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रही सूचनाओं पर ध्यान देते रहें।
लव : रिलेशनशिप में परिवार के लोगों का हस्तक्षेप बढ़ेगा।
हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
धनु – EIGHT OF SWORDS
अपनी क्षमता को पहचानें और उस हिसाब से ही जिम्मेदारी स्वीकार करें। आप निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं, इसके बाद भी गलत लोगों की टिप्पणी के डर से समझौता करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। वर्ना सही अवसर मिलने के बाद भी आप अपनी बातों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को लेन-देन करते समय दस्तावेज को ठीक से जांचने होंगे।
लव : रिलेशनशिप में अपनी जिम्मेदारी समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : माइग्रेन संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
मकर – THE LOVERS
असफलता की वजह से निराशा हो सकती है। सकारात्मक बातों पर ध्यान देंगे तो आपके लिए काम आसान होगा। काम के लिए खुद को प्रेरित बनाए रखें। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें। आज सतर्कता के साथ काम करें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार लाभ मिलेगा। काम का विस्तार करने के लिए जल्दी अवसर मिलेगा।
लव : विवाह संबंधी निर्णय तय हो सकता है, लेकिन परिवार के लोग विरोध कर सकते हैं।
हेल्थ : सेहत अचानक से खराब होने की संभावना है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
कुंभ – KING OF WANDS
जिन लोगों के लिए क्रोध है, उनसे बात करने की आवश्यकता है। वर्ना आप का नुकसान होने की संभावना बन रही है। अपने विचारों को सुलझाने पर ध्यान दें। काम का तनाव आप पर फिलहाल नहीं है, फिर भी अपेक्षाएं बड़ी होने से चिड़चिड़ापन और बेचैनी बनी रहेगी।
करियर : विदेश से जुड़ा काम करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करके ही आगे बढ़ें।
लव : सोच-विचार करके ही लव प्रपोजल को स्वीकार करें। अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें।
हेल्थ : कंधे में जकड़न और पीठ दर्द की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
मीन – PAGE OF PENTACLES
समय का सही इस्तेमाल करना होगा। जीवन की अनेक बातों में संतुलन बना रहेगा। हड़बड़ी के कारण योजना में बदलाव न करें। पैसों से संबंधित लाभ मिलेगा। आपकी जरूरतें पूरी हो रही हैं और जीवन शैली में अपेक्षित दिखेगा।
करियर : जो लोग व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हे छोटी-छोटी बात समझकर आगे बढ़ना होगा।
लव : पार्टनर से तोहफा मिल सकता है।
हेल्थ : परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत से जुड़ी चिंता होने की संभावना है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 5