• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope As we speak) | Every day Rashifal Saturday (28 April 2024), Every day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

28 अप्रैल, रविवार को मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आर्थिक मामलों में लिए फैसले मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद होंगे। सिंह राशि वालों को उधार दिया पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदारी के योग बन रहे हैं।

निवेश करने के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। वृष राशि वालों के बिजनेस में परेशानी हो सकती है। धनु राशि के लोग नौकरी में परेशान हो सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। फायदे के रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी, जिससे मानसिक शांति रहेगी। घर की व्यवस्था को बनाए रखने में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे।
नेगेटिव- ग्रह स्थिति में कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार और सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आपको सुकून देगा। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी मामलों में किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा ना करें। पहले उससे संबंधित उचित खोजबीन करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों का अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आप खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। घर के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करना आपके लिए सुकून दायक रहेगा और उचित समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें, क्योंकि चुकाना मुश्किल होगा। घर में कुछ अव्यवस्था जैसी स्थिति रह सकती हैं। इसलिए उन पर ध्यान देना आवश्यक है। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई दुखद समाचार मिल सकता है, अपना मनोबल मजबूत रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में परेशानियां रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करें। यकीनन कोई सोल्यूशन निकलेगा। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव- बच्चों की किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
स्वास्थ्य- दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। योगा, मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय वित्तीय मामलों को लेकर लिया फैसला फायदेमंद होगा। आपका पूरा फोकस अपने घर तथा परिवार पर होगा तथा कई रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे। किसी अपरिचित से मुलाकात द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है।
नेगेटिव- अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आएगा तथा खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखना जरूरी है, इसलिए थोड़ा विनम्र रहे। समय रहते अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें।
व्यवसाय- प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। हालांकि आय की स्थिति बढ़ेगी। नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना है।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और उल्लास पूर्ण समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक घरेलू चीजों को अपने आहार में शामिल करें। इससे आप स्वयं को ऊर्जा तथा स्फूर्ति से परिपूर्ण महसूस करेंगे।
भाग्यशाली अंक- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। साथ ही पारिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में भी मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों ज्यादा होंगे, लेकिन इनकम सोर्स भी बने रहेंगे।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। वरना इससे आपका आज भी तनावपूर्ण हो जाएगा। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है।
व्यवसाय- परिस्थितियों के अनुरूप ही अपनी कार्यप्रणाली रखें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। इस समय आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ऑफिशियल यात्रा को आज स्थगित कर दें।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी और रहन-सहन भी और अधिक अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरिया आ सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो उससे संबंधित कोई कार्यवाही शुरू हो सकती है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं। परंतु अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी कोशिशों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहले पूरे दिन की कार्यप्रणाली की रूपरेखा बनाले, तो अवश्य ही सफलता मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना भी आपको सुकून देगा और साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभालकर रखें। क्योंकि उनके चोरी होने या खोने की आशंका है। विद्यार्थी तथा युवा मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।
व्यवसाय- अपनी कार्यप्रणाली में उचित व्यवस्था बनाने से व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। सहयोगियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। सरकारी नौकरी वालों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतरीन रहेंगे परंतु प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम अवश्य करें। साथ ही खानपान का तरीका बदलने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- नए कामों की योजनाएं बनेंगी। उन पर काम करने के लिए अपने कॉन्टैक्ट्स से भी मदद मिलेगी। सफलता के लिए मेहनत बहुत करनी होगी। कोई विशेष मकसद के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ असमंजस और चुनौती भरा समय रहेगा। अपने कार्यों को पूरा ध्यान से करें। जरा सी लापरवाही के परिणाम कष्ट पूर्ण हो सकते हैं। निवेश संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। कुछ समय परिवार जनों के लिए भी निकालना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें, कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। अपना मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना प्रोडक्शन को और अधिक बढाएगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज कोई खास कार्यभार संभालना पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। मनोरंजक गतिविधियों में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद का इस्तेमाल करना बहुत अधिक लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ दैनिक उलझनों से निजात पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा अपने रुचिपूर्ण कार्य में जरूर व्यतीत करें। आज का दिन धन संबंधी किसी निवेश के लिए बहुत ही उत्तम है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अपना ध्यान लगाएं।
नेगेटिव- अपने काम से ही मतलब रखें तथा दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना रखें, और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में नए प्रोजेक्ट से जुड़े कड़े फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी के बिजनेस में कोई डील हो सकती हैं। नौकरी में लक्ष्य अथवा टारगेट को पूरा करने का दबाव के कारण आज भी समय देना पड़ेगा।
लव- घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- बदहजमी और पेट खराब होने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। बाहर के खाने पीने की चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है, तो किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में आपकी समस्या हल हो सकती हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने नजदीकी लोगों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत अथवा सामाजिक मामलों में चल रही उलझनों की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। कुछ लोगों के साथ विरोधाभासी चीजें भी उभरेगी। जिसकी वजह से जोश और उमंग में कमी आ सकती है। अन्यथा आपको अपनी ही किसी बात पर शर्मिंदगी महसूस होगी।
व्यवसाय- कारोबार में नई गतिविधियों पर विचार होगा और उन्हें क्रियान्वित करने का भी अनुकूल समय है। युवाओं को भी अपने करियर संबंधी उचित परिणाम हासिल होंगे। परंतु आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिसर की वजह से परेशानी हो सकती हैं।
लव- कुछ समय जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- आपका रुख पहले से ज्यादा सकारात्मक, उदारवादी और गर्म जोशी से भरा होगा। और आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या दूर हो सकती है।
नेगेटिव- बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, परंतु सावधानी बरतने से जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में किसी भी तरह का आलस करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर कोई फैसला लें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संपर्क बनाए रखना आपको भविष्य में फायदा देंगे। नौकरी में समस्याएं आज कुछ हल हो जाएंगी।
लव- परिवार में धार्मिक गतिविधि से सकारात्मक और सुकून भरा माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं। किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रहे और प्रसन्न रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति तो सामान्य ही रहेगी, लेकिन अपना बजट संतुलित रखें। अपनी योग्यता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
नेगेटिव- किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही करना उचित नहीं है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आप के रिजल्ट पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व रहेगा।
व्यवसाय- व्यापार में स्टाफ और कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाकर रखें। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं काफी तक ठीक हो जाएंगी। ऑफिस में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें तो उचित है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती भी आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव– अपना कोई सपना साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। ये गुण आपमें हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कोई प्रोजेक्ट समय पर कंप्लीट हो जाएगा।
नेगेटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं। बच्चों की किसी गलती को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित आर्डर और नये अनुबंध मिल सकते हैं। काम सही समय पर पूरे हो जाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्रेवल संबंधी समाचार मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक शारीरिक और मानसिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here