• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At present) | Each day Rashifal Saturday (17 April 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 अप्रैल, बुधवार को वृष राशि वालों को बिजनेस में कामयाबी मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वाले का प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम पूरा होगा। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों में अचानक फायदा हो सकता है।

सिंह राशि के लोग नए कामों की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं भी मिलेंगी। कन्या राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। धनु राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- परिवार वालों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा और बच्चों का भी सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी कामों में निवेश करने की प्लानिंग चल रही है, उस पर अमल करें। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
नेगेटिव- वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। किसी बाहरी व्यक्ति अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए फालतू की बातों में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी कामों में अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन लें, क्योंकि इस समय धोखा भी हो सकता है। बिजनेस में लेनदेन करते वक्त पक्के बिल का इस्तेमाल करें, वरना भविष्य में परेशानी आ सकती है।
लव- जीवनसाथी अथवा परिवार जनों की सलाह के लिए वरदान साबित होगी। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा। मेडिटेशन और योगा करना इस समस्या का उचित निवारण है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- नए संपर्क स्थापित होंगे तथा उत्तम संभावनाएं भी मिलेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं, इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा एकांत स्थल पर समय व्यतीत करने से शांति मिलेगी।
नेगेटिव- दिखावा करने की प्रवृत्ति से दूर रहे, इससे आर्थिक नुकसान होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। साथ ही सबको खुश रखने के चक्कर में अपना नुकसान ना करें। घर के सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना करना भी ठीक नहीं है।
व्यवसाय- काम की क्वालिटी बेहतर बनाने से गतिविधियों में सुधार होगा। बिजनेस में आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक तरीके से समय व्यतीत होगा। घर परिवार संबंधी सुख साधनों पर पैसा खर्च करके खुशी ही मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ वार्तालाप करते समय थोड़ा रिजर्व रहना भी जरूरी है। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से भी जाहिर ना करें। रुपए-पैसे के लेन-देन संबंधित मामले में किसी पर भी सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि सारे निर्णय खुद ही ले।
व्यवसाय- अन्य कार्य में व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र पर समय देना मुश्किल होगा। परंतु फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य भी हल हो जाएगा।
लव- दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें तथा अपना चैकअप करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच के साथ कार्यों को व्यवस्थित करते जाए। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएगी। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- अपने नजदीकी मित्रों व संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों मैं दूरियां ना आने दें। किसी मित्र की समस्या के समाधान में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती हैं। आज कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना चुनौती रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें, इससे आपको उचित समाधान मिलेगा और काम भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों में अचानक कोई फायदा होगा। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है।
लव- किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। घर के सदस्यों में भी आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। समय कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। अन्यथा भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों की भी अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों में सुधार की ज्यादा संभावना नहीं है। धन संबंधी लेनदेन में बहुत सावधानी रखना जरूरी है। नए कामों की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी।
लव- पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता और अधिक गहरा होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक दिनचर्या रखें। किसी प्रकार के इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। योग्य डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। आयुर्वेद का सहारा लेना भी उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी और आपका विवेक और आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आएंगे और संबंधों में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्य बिगड़ भी सकते हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। बेहतर है कि अपना उचित बजट बनाकर चलें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी के साथ सलाह-मशवरा करना जरूरी है। सहजता से कार्य करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। आपको कोई उचित सलाह मिलेगी। नए जनसंपर्क भी स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में परिणित हो सकता है।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक करेगा। अगर किसी से कोई प्रॉमिस किया है, तो उसे अवश्य निभाए आपका मान-सम्मान व रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रखें। प्रॉपर्टी अथवा व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में अप्रत्याशित सुधार आएगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज बहुत अधिक मुनाफा कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के भरपूर संयोग बन रहे हैं।
लव- घर का वातावरण मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परंतु अपना भी ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा भीड़-भाड़ अथवा पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ दिनों से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनाएं, इससे आप अपने अंदर दोबारा नयी ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास भी आ सकती है। व्यक्तिगत कार्यों में अनावश्यक विलंब और रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में भी ध्यान दें। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही कंसलटेंसी से संबंधित कार्यों में भी गति आएगी।
लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए सलाह-मशवरा भी होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ तनाव की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आज उपलब्धि मिल सकती है। भावी लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई कोशिशों से सफलता मिल सकती है। कुछ समय से चल रही परेशानी का हल मिलेगा। किसी अनुभवी का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- समय अनुकूल है, तो इसका उचित सदुपयोग करना भी जरूरी है। काम का अतिरिक्त दबाव होने की वजह से आपको अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है। खुद को अपने कार्यों में व्यस्त रखने से आप व्यर्थ की गतिविधियों पर ध्यान देने से बच जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कार्यों की रूपरेखा बनाए, आज आपका कोई मकसद हल हो सकता है, लेकिन कुछ उलझनें भी आएंगी। किसी के बहकावे में न आएं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर परिवार में सुखद और अनुशासित व्यवस्था रहेगी। दिल के मामले में अर्थात प्रेम संबंधों में नज़दीकियां लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से थकान और बुखार जैसी फीलिंग रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई विवादित मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। आप घर अथवा व्यवसाय संबंधी सभी जिम्मेदारियों को बड़ी संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हो सकते हैं इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक रूप से कुछ उलझने एवं समस्याएं आएगी, परंतु हर मुश्किल का सामना आप निडरता से करेंगे और हल भी पा लेंगे।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ व्यवधान रहेंगे। आपके साथ ठगी भी हो सकती हैं। इस समय रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा या विश्वास करना ठीक नहीं है। ध्यान रखें कोई व्यवसायिक सूचना लीक हो रही है।
लव- घर परिवार के प्रति जीवनसाथी का सहयोग और सेवा भाव आपको मानसिक रूप से सुकून देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करते रहें। बदलते हुए मौसम का प्रभाव भी स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। बाहरी लोगों का अपने मामलों में हस्तक्षेप ना होने दें। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु मुश्किल समय में कहीं ना कहीं से पैसा उपलब्ध भी हो जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही फोकस रखें और कोई भी नया फैसला आज न लें। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे, इसलिए आज कोई भी नया निर्णय ना ले। नौकरीपेशा लोगों को अचानक महत्वपूर्ण खबर मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा परिवार के साथ किसी उचित धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- भावुकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा विवेक और चतुराई से काम ले। आपका अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति सजग रहना दूसरों के बीच तारीफ का कारण बनेगा। बच्चे की किलकारी संबंधित शुभ सूचना भी मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ समय सगे संबंधियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। किसी मित्र या भाई के साथ किसी छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। आपसी संबंधों को मधुर और सहज बनाए रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज किसी पुरानी पार्टी से उचित ऑर्डर मिल सकता है। थोड़ी सी सावधानी रखने से काम निर्विघ्न पूरे भी होते जाएंगे। कहीं पैसा उधार देने से पहले उसके वापसी जरूर सुनिश्चित करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगी। घर में भी खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखे तथा संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here