नई दिल्‍ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बेजोस ने ये शेयर बुधवार को गुरुवार को बेचे हैं। 2021 के बाद उन्होंने पहली बार अमेजन के शेयर बेचे हैं। - Dainik Bhaskar

बेजोस ने ये शेयर बुधवार को गुरुवार को बेचे हैं। 2021 के बाद उन्होंने पहली बार अमेजन के शेयर बेचे हैं।

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने कंपनी के 1.2 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। बेचे गए शेयरों की कीमत दो अरब डॉलर (करीब 16 हजार करोड़ रुपए) से ज्‍यादा है। बेजोस ने ये शेयर बुधवार को गुरुवार को बेचे हैं। 2021 के बाद जेफ बेजोस ने पहली बार अमेजन के शेयर बेचे हैं।

2 फरवरी को अमेजन ने बताया था कि अमेजन के जेफ बेजोस अगले 12 महीनों में कंपनी के 5 करोड़ शेयरों को बेचने की योजना बना रहे हैं। इन शेयरों की कुल वैल्यू 9 अरब डॉलर ( करीब 74 हजार करोड़ रुपए) के करीब है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, शेयरों को बेचने की ये योजना पिछले साल 8 नवंबर को शुरू की गई थी और यह 31 जनवरी, 2025 तक पूरी हो जाएगी।

2002 से 2021 तक 30 अरब डॉलर के शेयर बेचे
जेफ बेजोस ने साल 2002 से 2021 तक 30 अरब डॉलर मूल्‍य (करीब 2.49 लाख करोड़ रुपए) के शेयर बेचे थे। सबसे ज्‍यादा शेयर साल 2020 और 2021 में बेचे गए। इन दोनों सालों में कुल 20 अरब डॉलर कीमत (करीब 16.27 लाख करोड़ रुपए) के शेयर बेचे गए।

इंटरनेट पर किताबें बेचने से हुई थी अमेजन की शुरुआत
जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत इंटरनेट पर कुछ किताबें बेचने के साथ की थी और कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। बेजोस ने कुछ साल पहले इस बारे में बताया कि मैंने 1994 में 5 जुलाई को अपनी कंपनी की स्थापना की थी। जेफ बेजोस ने 5 जुलाई 2021 को अमेजन के सीईओ को पद छोड़ दिया था।

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं जेफ बेजोस
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 196 बिलियन डॉलर (करीब 16.20 लाख करोड़ रुपए) है। इस लिस्ट में फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट 219 बिलियन डॉलर (करीब 18.18 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ टॉप पर है। वहीं टेस्ला और X के ओनर एलन मस्क की नेटवर्थ 202 बिलियन डॉलर (करीब 16.76 लाख करोड़ रुपए) है, और वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here