50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज सिंगर पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंकज उधास के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी गायकी ने ढेर सारे जज्बातों को लोगों तक पहुंचाया और उनकी गजलें सीधे दिल से बात करती थीं। वो भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं।

पीएम मोदी के पोस्ट में पंकज उधास के साथ भेंट के दौरान की 3 पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। आगे लिखा- मुझे पिछले कुछ बरसों में उनके साथ हुई मुलाकातें याद आती हैं। उनका यूं चले जाना म्यूजिक वर्ल्ड में बड़ा खालीपन छोड़ जाएगा और यह अपूरणीय नुकसान है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति!

सोनू निगम ने शेयर किया पोस्ट

इसके अलावा कई सेलेब्स ने पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिंगर सोनू निगम ने पंकज उधास के निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रो रहा है कि आप नहीं रहे। मेरे लिए हमेशा खड़े रहने के लिए धन्यवाद। शांति।।

शिल्पा शेट्टी ने भी दुख व्यक्त किया

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आपकी आवाज हम सबके साथ हमेशा रहेगी। हार्दिक संवेदना पंकज जी।।

पंकज उधास के लिए माधुरी दीक्षित को पोस्ट

माधुरी दीक्षित ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- इतने बड़े लेजेंड सिंगर पंकज उधास जी को खोकर बहुत दुखी हूं। इनके गजल पूरी दुनिया में लोगों की आत्मा को छू लेते हैं।

अभिषेक बच्चन ने भी पोस्ट शेयर किया

पंकज उधास के निधन पर अभिषेक बच्चन ने पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- पंकज उधास के जाने से दुख हुआ। उनका इस इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा लॉस है। उनके परिवार और दोस्त के लिए मेरी संवेदना। ओम शांति।।

अनुप जलोटा ने शेयर किया पोस्ट

सिंगर अनुप जलोटा ने दुख व्यक्त करते हुए पंजक उधास के लिए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- ये बहुत शॉकिंग है…. संगीत जगत के दिग्गज और मेरे मित्र #पंकजउधास का निधन। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

विजय वर्मा का पोस्ट
विजय वर्मा ने पंकज उधास के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया।

सोफी चौधरी ने शेयर किया पोस्ट

सिंगर एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने पोस्ट शेयर करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा- इस खबर से मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। वो म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दयालु इंसान थे। जब मैं पूरी तरह से नई थी जब मैं उनसे मिली थी। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद है। मेरी संवेदना फरीदा जी के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here