3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय नौसेना के जहाज से एक नाविक के लापता होने की सूचना मिली है। नाविक की पहचान साहिल वर्मा, सीमैन II के रूप में की गई है। साहिल 27 फरवरी से लापता हैं। भारतीय नौसेना ने शनिवार (2 मार्च) को घटना की जानकारी दी। नौसेना ने बताया कि नाविक की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

वेस्ट अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में दो भारतीयों की मौत, भारतीय दूतावास ने कहा- शवों को भारत लाने की कोशिश कर रहे

वेस्ट अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में एक भारतीय कपल की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने रविवार को जानकारी दी। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

भारतीय दूतावास ने कहा- आइवरी कोस्ट के आबिदजान शहर में दो भारतीयों की मौत हो गई। संतोष गोयल और संजय गोयल के प्रति संवेदना। हम हर मदद करने को कोशिश करेंगे। हम शवों को भारत लाने के लिए वहां के प्रशासन से बात कर रहे हैं।

मुंबई के ठाणे में स्कूल बस ने दो बच्चियों को कुचला, हालत गंभीर

मुंबई में ठाणे के नायगांव स्थित अमूल नगर इलाके में एक स्कूल बस ने दो बच्चियों को कुचल दिया। दोनों बच्चियां रास्ता पार कर रही थी। घटना में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि स्कूल बस बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

NDA में शामिल हुई RLD, अमित शाह और नड्डा से मिले जयंत चौधरी; BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- दिल से स्वागत

जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल शनिवार (2 मार्च) देर रात NDA में शामिल हो गई। जयंत ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इसका ऐलान किया। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा- उनके NDA में आने से किसान, गरीब के उत्थान के हमारे संकल्प को और बल मिलेगा।

जयंत ने अपने दादा और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद NDA में जाने के संकेत दिए थे। केंद्र सरकार ने 9 फरवरी को चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। जयंत ने 9 फरवरी को ही I.N.D.I.A का साथ छोड़ NDA में जाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था- मैं किस मुंह से इनकार करूं। मोदी जी ने दिल जीत लिया। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here