10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार और बुधवार को कस्टम डिपार्टमेंट ने कुल 2 किलो गोल्ड सीज किया है। जब्त किए गए गोल्ड की कीमत 1.14 करोड़ रुपए बताई गई है। जानकारी के मुताबिक यह गोल्ड कपड़े, बैग, डोर मैट, डस्टबिन बैग और हैंडबैग्स में छिपाया गया था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

बेंगलुरु में हाथी दांत के अवैध व्यापार का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार

बेंगलुरु में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू (DRI) ने हाथी दांतों के अवैध व्यापार के एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। हाथी के 6.8 किलोग्राम वजन वाले दो दांत के साथ सात लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (6 मार्च) को एक ऑटो रिक्शा में तीन संदिग्धों को पकड़ा गया था। इसके पास से एक बैग में हाथी दांत बरामद हुए। बाद में इनके 4 अन्य सहयोगियों को पकड़ा गया।

DRI ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में भारत भर में हाथियों के दांतों की छह सफल जब्ती की, जिनका कुल वजन 57.5 किलोग्राम था। अधिकारियों ने अपने बयान में बताया है कि ये ऑपरेशन चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी, कोलकाता और बेंगलुरु में किए गए थे।

मणिपुर के इंफाल में अनशन कर रहे ट्रांसजेंडर एक्टीविस्ट को पुलिस ने हटाया

मणिपुर के इंफाल में पुलिस ने बुधवार को अनशन कर रहे ट्रांसजेंडर एक्टीविस्ट​​​​​ मालेम थोंगम को बलपर्वक हटा दिया। इसके पहले पुलिस टीम ने मौके पर जाकर एक्टीविस्ट​​​​​ मालेम को हटने के लिए मनाने की कोशिश की। एक्टीविस्ट​​​​​ मालेम का कहना है कि वह केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उपवास पर है। उन्होंने अपनी उपवास यात्रा दिल्ली से शुरू की थी जहां उन्होंने पांच दिनों तक उपवास किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here