• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope 28 April To 4 Could 2024: April Final And Could First Week Rashifal 2024, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

28 अप्रैल को चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। इसके बाद मकर राशि से गुजरते हुए कुंभ में पहुंचेगा और 4 मई को कुंभ राशि में रहेगा। इन सात दिनों में चंद्रमा पर गुरु, शनि और केतु का प्रभाव रहेगा। जिससे मेष राशि के लोगों को नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस का रुका काम भी पूरा हो सकता है। कर्क और कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों की तारीफ हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम हो सकता है। तुला राशि वालों की इनकम बढ़ने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सात दिन अच्छा रहेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। समय आपके लिए नयी उपलब्धियां बना रहा है। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। भविष्य संबंधी किसी योजना को लेकर आप के निर्णय सकारात्मक रहेंगे।। नेगेटिव- किसी भी कार्य को लेकर अत्यधिक शीघ्रता ना करें। बच्चों की समस्याओं को हल करने में भी कुछ समय जरूर निकालें। काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। व्यवसाय- बिजनेस का रुका काम शुरू होगा। नई योजना पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है, इसलिए मनचाहा फल पाने के लिए इंतजार करना जरूरी है। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और वायु वादी वाला खानपान से परहेज रखें। गैस और एसिडिटी की वजह से जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहना और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने से निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उनको पूरा करने के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों को अपने अनुसार डालने की बजाय खुद को बदलना ज्यादा जरूरी है। कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्म तथा ईश्वर आराधना में व्यतीत करें।
व्यवसाय- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में डील या लेनदेन करते वक्त बहुत सावधान रहें। स्टाफ या किसी साथी की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। नौकरी के लिए की गई कोशिशों के पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- परिवार में चल रही कोई समस्या आपके प्रयासों से सुलझ सकती हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम गति में आएगा। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है और वह बेहतर भी रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों की बातों में दखलअंदाजी देने से परहेज रखें साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद फंस सकते हैं। अगर रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो उसे बहुत ही सावधानी से करें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी और साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र से जुड़े फैसले दूसरों से उम्मीद रखने की बजाए खुद लेने की कोशिश करें। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है।
लव- जीवनसाथी के साथ चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी और आपसी संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- पेट में दर्द, गैस बनने जैसी समस्या तंग करेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, लेकिन इस समय अपने प्रत्येक कार्य के प्रति पूरी जागरूकता रखने की जरूरत है। थोड़ी सी सतर्कता रखने से आपकी योजनाएं और काम सफल होंगे। संतान के विवाह संबंधी कोई बात बन सकती है। नेगेटिव- कुछ व्यक्तिगत समस्याएं रहेंगी, परंतु इस समय धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभाले। यह समय बहुत ही शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। इस समय मेहनत के अनुरूप ज्यादा परिणाम भी हासिल नहीं होंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में फायदा हो सकता है। अच्छी स्थितियां बन रही हैं। स्टाफ और कर्मचारियों का आपके कार्य में उचित सहयोग रहेगा। दूर दराज के क्षेत्र से चल रहे व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रह सकती है। युवाओं की दोस्ती और अधिक मधुर होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गर्मी और पॉल्यूशन की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन उठ सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपको शुभ अवसर प्रदान कर रही है। ऐसे में बेहतर है, कि छोटी-मोटी बातों को महत्व न दे तथा अपने कार्य पर ही ध्यान दें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का कोई काम पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में नकारात्मक होना ठीक नहीं है। स्वभाव में सहजता और सौम्यता रखना आपको निर्णय लेने में सहायक रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना तथा उनका मार्गदर्शन करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था को नियंत्रित रखें। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। सरकारी नौकरी वालों को अपने काम से तारीफ मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें। मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति अनुकूल बन रही है। पारिवारिक मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि हाथ में आने पर तुरंत उसे पर कार्य करें। अपनी वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कई संभावनाएं सामने आएंगी। कुछ ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो कि बिल्कुल सही साबित होंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। नौकरी अथवा कामकाज को लेकर चल रही परेशानियां किसी सीनियर की मदद से हल हो जाएंगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह उत्तम ग्रह स्थिति है। आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। और सफलता भी मिलेगी। खर्चे के साथ इनकम भी बढ़ेगी। आर्थिक व्यवस्था बेहतर होगी। मनोरंजन के प्रोग्राम बनेंगे।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। समय अनुसार खुद के भी स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशवरा करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, लेकिन मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कर्मचारियों तथा सहयोगियों का उचित योगदान कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्तता रहेगी।
लव- परिवार के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार भी अपने ऊपर ना लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- यह सप्ताह शानदार व्यतीत होगा। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। भविष्य में होने वाले किसी काम की भी तैयारी शुरू हो सकती है। दोस्तों से मन की बात शेयर करने से कोई समस्या का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा
नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। इसलिए कोई भी योजना बहुत सोच समझकर ही बनाए तो उचित है। अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और सलाह को उचित सम्मान दें। उधारी जैसे लेनदेन से बचें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी भरपूर योगदान रहेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहा सुनी हो सकती हैं। हालांकि जल्दी ही समस्या का हल भी निकल आएगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी मैं सुधार आएगा। लेकिन अभी भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। पॉजिटिव बातचीत भी होगी। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना, तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझे तथा अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। कभी-कभी अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। सही समय पर सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- इस सप्ताह इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बन रही हैं। हालांकि प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट पूरा न करने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- दांपत्य जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान तथा तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी को हल करने में मित्र की मदद मिलेगी। जमीन का कोई मामला चल रहा है, तो उससे संबंधित कार्य भी बन जाएगा। कुछ समय रचनात्मक कार्य में व्यतीत करने से सुकून और आराम मिलेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियों की वजह से मूड कुछ खराब रह सकता है, लेकिन दूसरों से उम्मीद रखना भी आपकी समस्या का हल नहीं है। किसी भी तरह की यात्रा को टालना ही उचित है। ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें आपका समय भी खराब कर सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नई योजनाओं पर बहुत निवेश करना पड़ेगा। ये गतिविधियां आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ ज्यादा मेल मिलाप रखना उचित नहीं है।
स्वास्थ्य- मेडिटेशन और योग का सहारा ले। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी भी काम को करने से पहले उसके पॉजिटिव और नेगेटिव हिस्सों पर जरूर विचार कर लें। थोड़ी सी सावधानी से चीजें आपके पक्ष में हो जाएंगी। यह समय चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने और बड़े कार्य करने का है।
नेगेटिव- अपनी जीवन शैली में नियमबद्धता बनाकर रखें। ध्यान रखें कि किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि फिजूल बातों में ध्यान देने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक योजनाओं को सीक्रेट रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक लाभ की उम्मीद ना करें। कागजी कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में भी सक्रियता बनाए रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- घर में सभी सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बहुत अधिक बेहतरीन रहेगा। यह सुखद अनुभूति आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- गर्मी के मौसम की वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- अपने भविष्य को बेहतर बनाने हेतु बनाए गए नियम लाभदायक साबित होंगे और आपके विचार शैली में भी नयापन आएगा। युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए मेहनत के उचित परिणाम मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नेगेटिव- सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियों कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं, लेकिन नकारात्मकता की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। शेयर मार्केट में बहुत ही सोच-समझकर निवेश करना चाहिए।
व्यवसाय- कोई पार्टनरशिप करने जा रहे हैं, तो धन और पेपर वर्क को लेकर सारी बातें स्पष्ट करना जरूरी है। कार्य क्षेत्र के रखरखाव संबंधी कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। हिम्मत ना हारे। कर्मचारियों के बीच में आपसी सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें, इससे आपसी संबंध भी बेहतर होंगे। सोच-समझकर ही प्रेम संबंधों में आगे बढ़े।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here