44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के अमरावती के वदरपुरा इलाके में दूल्हे ने वोट डाला। आज दोपहर 2 बजे दूल्हे की शादी थी लेकिन शादी से पहले दूल्हे ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। बिहार के कटिहार में दुल्हन ने विदाई से पहले मतदान किया। दुल्हन विवाह के मंडप से निकलकर सीधे मतदान केन्द्र 223 पर पहुंची।

नोएडा में ओपन हार्ट सर्जरी के मरीज ने वोट डाला , 75 साल की महिला एंबुलेंस से पोलिंग बूथ पहुंची। महाराष्ट्र में शख्स ने अपने बन्दर के साथ मतदान किया, शख्स बंदर को कंधे पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचा। राजस्थान में दूल्हा बारात लेकर मतदान केंद्र पहुंचा और उसने बारातियों के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here