नई दिल्ली23 घंटे पहलेलेखक: मरजिया जाफर

  • कॉपी लिंक

एक स्वस्थ शरीर के लिए न्यूट्रिशन बहुत जरूरी है। चाहे इसे ताजे फलों और सब्जियों खाकर पूरा किया जाए या अनाज। सब्जियों तो डेली का हिस्सा हैं, लेकिन फलों को रोजाना डाइट में शामिल करना भूल जाते हैं। फल खाने का सबसे सही समय सुबह है। लेकिन सवाल यह है कि क्या खाली पेट फलों को साया जा सकता है?

इस बारे में यूनानी डॉ. सुबास राय कहते हैं कि फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, फ्लेवोनॉयड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है। सुबह के समय फल खाना फायदेमंद है। ऐसे फलों का इस्तेमाल करें, जिसमें सिट्रिक एसिड की मात्रा कम होती है। इन फलों के इस्तेमाल से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

बहुत से लोगों का मानना होता है कि खाली पेट फल खाने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। लेकिन ऐसा सभी फलों के साथ नहीं होता है। अगर आप केला, अमरूद, तरबूज, पपीता जैसे फलों को खाली पेट खाएंगे फायदेमंद होगा।

फल खाने का सही समय

नाश्ते में ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिशन शामिल करने की कोशिश करना चाहिए। इस के लिए हाई प्रोटीन और फाइबर डाइट फायदेमंद है। फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, लेकिन प्रोटीन की मात्रा कम होने की वजह से नाश्ते की बजाय मिड मॉर्निंग में खाने की सलाह दी जाती है। 10 से 11 बजे के बीच में फल खाना सही है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है की इसे खाली पेट खाए। कुछ ऐसे फल भी हैं, जिसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं।

सेहत का साथी सेब

सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे वजन पर कंट्रोल रहता है और बीमारियां भी दूर होती हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट सेब जरूर खाएं।

खाली पेट खा सकते हैं अनार

खाली पेट अनार खा सकते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है। जो बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। शरीर में आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो अनार खा सकते हैं।

इसमें कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। डाइजेशन के लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है। अनार में कैंसर रोधी गुणों होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर, पेट का कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में हमारी मदद करता है।

खाली पेट पपीता खाएं

पपीता एक ऐसा फल है, जिसे खाली पेट खा सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह वजन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखता है।

पपीते में पाचक एंजाइम होता है, जो पाचन जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खाली पेट पपीता खाने से अपच, कब्ज, पेट खराब और पेट फूलना जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

पपीता विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। जो इम्यूनिटी बूस्टर है। इससे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। पपीते को सुपर फ्रूट कह सकते हैं, इसमें कोलन कैंसर से बचाव के गुण पाए जाते हैं और यह दिल की सेहत में सुधार करता है।

प्लम का कर सकते हैं सेवन

शरीर को अंदर से साफ करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट 8 से 10 प्लम खाए। इसके इस्तेमाल से वजन तेजी से घटेगा। इसके साथ ही प्लम का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से बचाव करता है। इसमें भी कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। आंत के लिए प्लम सबसे अच्छा फल माना जाता है, जो सामान्य शरीर प्रतिरोध को बढ़ाता है।

इससे आंत और पैंक्रियाज की काम करने की क्षमता में भी सुधार करता है। प्लम विटामिन सी और खनिज से भरपूर होने की वजह से इसके इस्तेमाल से शरीर की थकान और एनीमिया की शिकायत को दूर होती है।

अमरूद का करें सेवन

अमरूद को भी आप खाली पेट खा सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इसमें कैरोटीन समृद्ध रूप से होता है, जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है।

तरबूज भी है फायदेमंद

तरबूज का इस्तेमाल खाली पेट कर सकते हैं। खाली पेट तरबूज का खाने से बेली फैट कम होता है। इसमें लाइकोपीन का लेवल हाई होता है, जो दिल और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ब्लू बेरी भी कर खा सकते हैं

ब्लूबेरी सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। इसे भी खाली पेट खा सकते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके साथ ही ब्लूबेरी के सेवन से ब्लड प्रेशर काबू में करता है। खाली पेट खाने से याददाश्त में सुधार होता है।

सेहत के लिए बेहतरीन फल है कीवी

खाली पेट कीवी का इस्तेमाल करने से आपके लिए बहुत ही अच्छा होता है। कीवी के इस्तेमाल से शरीर डिटॉक्स होता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है। जो दिनभर तरोताजा रखती है। खाली पेट कीवी खाने से शरीर को विटामिन और खनिज भरपूर मिलता है।

किन फलों का नहीं कर सकते हैं इस्तेमाल

खाली पेट सिट्रिक फ्रूट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे आपको पेट में गैस की समस्या हो सकती है। सिट्रिक फलों में मौसमी, संतरा, पाइन एप्पल जैसे फल शामिल होते हैं।

इन फलों से आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। कभी भी दोपहर के 3-4 बजे के बाद फलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे समस्याएं बढ़ सकती हैं। कई फल ठंडे और जूसी होते हैं, जिसे शाम के वक्त खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

  • नील कपड़ा और सेहत चमकाए: सिर दर्द, कब्ज की समस्या में राहत दे; सफेद कपड़ों में नील देकर पहनें, घर आएंगी खुशियां

    सिर दर्द, कब्ज की समस्या में राहत दे; सफेद कपड़ों में नील देकर पहनें, घर आएंगी खुशियां|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रेग्नेंट महिलाएं तुलसी के पत्ते न खाएं: गर्भपात का डर; सर्दी-खांसी, बुखार में कारगर, पेट के कीड़ों का भी करे सफाया

    गर्भपात का डर; सर्दी-खांसी, बुखार में कारगर, पेट के कीड़ों का भी करे सफाया|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भागदौड़ की जिंदगी में मेडिटेशन: चैन की नींद दे, तनाव मुक्त रखे,फोकस बनाए,ओवर थिंकिंग कंट्रोल करे; जानिए ध्यान का सही तरीका

    चैन की नींद दे, तनाव मुक्त रखे,फोकस बनाए,ओवर थिंकिंग कंट्रोल करे; जानिए ध्यान का सही तरीका|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कुंदरू की सब्जी खाने के फायदे: वजन घटाए, पाचन दुरुस्त रखे, ब्लड शुगर कंट्रोल करे, सूजन कम करे; जानें खाने का सही तरीका

    वजन घटाए, पाचन दुरुस्त रखे, ब्लड शुगर कंट्रोल करे, सूजन कम करे; जानें खाने का सही तरीका|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here