3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 29 मार्च को मेष राशि के लोगों को परिवार का साथ मिलेगा। वृषभ राशि के लोगों को अपने काम की गति बढ़ानी होगी। कन्या राशि के लोगों को जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – SIX OF SWORDS

निर्णय लेते समय परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। फिलहाल आप खुद को अकेला न समझें। आपकी इच्छा शक्ति भी प्रबल बनेगी।

करियर : करियर संबंधी गलतियां समझ आएंगी, इस कारण तुरंत सुधार कर पाएंगे।

लव : पार्टनर के व्यवहार की वजह से थोड़ा दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन पार्टनर आपका पक्ष जल्दी समझ पाएंगे।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

वृषभ – KING OF PENTACLES

काम की गति को तेज करनी होगी। पैसों से संबंधित निर्णय सफल साबित होंगे। दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देकर जरूरी बदलाव कर पाएंगे। इस बारे में गहराई से विचार करें। पुराने काम जब तक अपेक्षा के अनुसार नहीं होते हैं, तब तक आपको संयम रखना होगा। प्रयत्न जारी रखें।

करियर : आपके कार्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ परिचय हो सकता है। इस कारण नए अवसर मिलेंगे।

लव : पार्टनर की जरूरतें समझने की कोशिश करें, इसके लिए बातचीत करते रहें।

हेल्थ : पैर दर्द संबंधी समस्या होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

मिथुन – THREE OF SWORDS

गलत बातों पर ध्यान देने से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। कोई भी निर्णय मन के विरुद्ध हो सकता है। वर्तमान स्थिति को अपनाकर निर्णय लेने की कोशिश करनी होगी। अपनी अपेक्षाओं का ध्यान रखें। मित्रों से गलतफहमी दूर करें। थोड़ा वक्त देकर एक-दूसरे के साथ बातचीत करते रहें।

करियर : अवसर मिलने के बाद भी करियर से जुड़ी बातों में गंभीरता न होने से नुकसान हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े सकते हैं।

हेल्थ : लो बीपी संबंधी तकलीफ हो सकती है। तनाव से बचना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 2

कर्क – QUEEN OF SWORDS

आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट होगा। अनेक कामों में रुकावट होने के बाद भी लक्ष्य से जुड़े विचारों पर टिके रहना होगा। काम करने की कोशिश करनी होगी। लोगों की टिप्पणियों से न डरें। केवल अपनी बातों पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। इस कारण बड़ी सफलता मिल सकती है।

करियर : काम संबंधी बातों में खुद को कमजोर न समझें।

लव : जब तक आप अपनी बातों पर टिके रहेंगे, तब तक पार्टनर और अन्य लोग आपकी बातें नहीं समझ पाएंगे।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। जीवन शैली में बदलाव करके योगा करना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

सिंह – THE TOWER

पुराने व्यवहार की वजह से वर्तमान में नुकसान होने की संभावना बन रही है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय जरूरत से अधिक जानकारी न दें। व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। नए काम की शुरुआत करने से पहले अवसरों पर ध्यान दें। जिस अवसर को पाने की इच्छा है, उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। निर्णय लेने की हड़बड़ी न करें।

करियर : करियर अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

लव : पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।

हेल्थ : बुखार हो सकता है। आज आराम करना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

कन्या – THE MAGICIAN

अपनी परिस्थिति सुलझाने के लिए आपको प्रयत्न करना होगा। अपनी जानकारी और कार्य क्षमता का भी सही इस्तेमाल करके जीवन में संतुलन बनाना होगा। आलस से खुद को दूर रखें। शांति बनी रहेगी। अहंकार भी बढ़ सकता है।

करियर : उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयत्नों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की बढ़ोतरी हो सकती है।

लव : पार्टनर को मदद करने से पहले उनकी जरूरतों को ठीक से समझने की आवश्यकता है।

हेल्थ : कमर दर्द संबंधी परेशानी तकलीफ देगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

तुला – THE HEROPHANT

अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए जीवन में आगे बढ़ना होगा। अहंकार को ज्यादा अधिक महत्व देने से जीवन को समझना मुश्किल हो जाएगा। एक जैसी परिस्थिति के कारण समस्या बढ़ेगी। किसी भी वजह से आपका नुकसान न होस इस बात का ध्यान रखें।

करियर : आपके निर्णय का शुरुआत में विरोध हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी दिक्कतें सुलझाने के लिए आपको और पार्टनर को प्रयत्न करने की जरूरत है। परिवार के लोगों का हस्तक्षेप रिलेशनशिप को बिगाड़ सकता है।

हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – FOUR OF PENTACLES

जिन गलत आदतों की वजह से आपके जीवन पर नकारात्मक असर हो रहा है, उस बारे में विचार जरूर करें। खुद को बदलने के लिए थोड़ा वक्त देने की जरूरत है। एक से अधिक कामों में बदलाव करने की जिद आपके लिए निराशा का कारण बन सकती है। छोटे-छोटे बदलाव करके सतर्कता बनाए रखें। जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित लोगों को फायदा होगा, लेकिन ये अपेक्षा के अनुसार न होने से थोड़ी निराशा रहेगी।

लव : पार्टनर की बातें जब तक समझ नहीं आती हैं, तब तक निर्णय लेने से बचना होगा।

हेल्थ : सेहत का असर आपके विचारों पर हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

धनु – PAGE OF PENTACLES

नई बातें सीखते समय थोड़ा वक्त लगेगा। दूसरों के साथ अपनी तुलना करके तनाव न बढ़ाएं। जो बात काफी दिनों से परेशानी का कारण बनी हैं, उसे सुलझाने का रास्ता मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सच्चाई सामने आएगी, इस कारण संबंध बिगड़ सकते हैं।

करियर : विद्यार्थियों की पढ़ाई संबंधी चिंता बढ़ सकती है। अपने प्रयत्न जारी रखें, इस बात पर ध्यान देना होगा।

लव : प्रपोजल के बारे में सोच-विचार करके ही निर्णय लें।

हेल्थ : तनाव और बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मकर – KNIGHT OF PENTACLES

आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। फिलहाल हर एक काम में रुकावट हो सकती है। आपकी काम धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए चिंता न करते हुए प्रयत्न करने पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यक्तिगत जीवन संबंधी टारगेट पूरे होंगे। परिस्थिति जिस प्रकार से बदल रही है, वैसे ही खुद को बदलें।

करियर : करियर में कोई बदलाव करने की गलती न करें। आपको मिले अवसर सही है। आगे चलकर ये बड़ी मात्रा में लाभ होगा।

लव : पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान रखें, उन्हें तोहफा देकर खुश करने की जरूरत है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी की वजह से पैर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

कुंभ – KING OF SWORDS

आपकी बातें परिवार के लोगों को समझना कठिन रहेगा। आपका निर्णय सही है। इस बात को ध्यान में रखने की जरूरत है। तय किया गया टारगेट हासिल हो सकता है। कामों पर ध्यान देते हुए उन्हें सुधारने की कोशिश करनी होगी। जो लोग आपके खिलाफ हैं, उनके लिए नकारात्मक विचार न रखें।

करियर : अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। काम संबंधी गलतियों पर ध्यान दें।

लव : किसी भी वजह से पार्टनर के साथ कठोर व्यवहार न करें।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

मीन – TWO OF SWORDS

जिन बातों की दुविधा है, उन्हें सुलझाने का रास्ता मिलेगा। काम में बदलाव न करें, किसी भी प्रकार हड़बड़ी न करें। बदलाव अपने आप आएगा। आर्थिक स्थिति संबंधी बातें तनाव का कारण बन सकती हैं।

करियर : अपनी काबिलियत और कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। काम संबंधी जिम्मेदारी पूरी करने की कोशिश करें।

लव : जिन लोगों के कारण पार्टनर और आपके बीच गलतफहमी हो रही है, उनका प्रभाव दूर होगा।

हेल्थ : हल्का बुखार और शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here