• Hindi Information
  • Enterprise
  • Gold Value As we speak (13 March); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Enterprise Information

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दामों में आज यानी, 13 मार्च को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 232 रुपए सस्ता होकर 65,334 रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसी महीने 11 मार्च को सोने ने 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी में आज गिरावट देखने को मिली है। ये 526 रुपए सस्ती होकर 72,149 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,675 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

मार्च में अब तक ढ़ाई हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना
मार्च में अब तक सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 13 मार्च को 65,334 रुपए पर आ गया है। यानी सिर्फ 13 दिनों में ही इसकी कीमत में 2,742 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांदी भी 69,977​ रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर ​​​​​​72,149 रुपए पर पहुंच गई थी।

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

70 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here