मुंबई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार, 23 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और केवल 5 में गिरावट देखने को मिल रही है।

JNK इंडिया के IPO में निवेश का मौका
JNK इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज से ओपन होगा। JNK इंडिया के IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स 25 अप्रैल 2024 तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹395-₹415 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

इसमें रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 36 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹415 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,940 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 468 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹194,220 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी सोमवार, 22 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 560 अंक की तेजी के साथ 73,648 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 189 अंक की तेजी रही। ये 22,336.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here