• Hindi Information
  • Nationwide
  • Nitin Gadkari | Nagpur Election 2024 BJP Candidate Nitin Gadkari Well being Replace

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गडकरी यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। मंच पर बोलते हुए वे अचानक गिरने लगे। उनके साथ खड़े लोगों ने उन्हें संभाला। - Dainik Bhaskar

गडकरी यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। मंच पर बोलते हुए वे अचानक गिरने लगे। उनके साथ खड़े लोगों ने उन्हें संभाला।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। वे यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। गडकरी बोल ही रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए।

घटना के कुछ देर बात नितिन गडकरी ने पोस्ट करके बताया कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

2018 में भी नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे। तब महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी मंच पर थे। उन्होंने ही उन्हें संभाला था। उनका शुगर लेवल कम होने की वजह से उन्हें चक्कर आ गया था। उन्हें मिठाई खिलाकर पानी पिलाया गया था। इसकी जानकरी खुद गडकरी ने एक पोस्ट में दी थी।

24 अप्रैल को गडकरी ने ट्वीट करके अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी।

24 अप्रैल को गडकरी ने ट्वीट करके अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी।

2018 में अहमदनगर में बेहोश होने के बाद गडकरी ने ये ट्वीट किया था।

2018 में अहमदनगर में बेहोश होने के बाद गडकरी ने ये ट्वीट किया था।

नागपुर से चुनाव में उतरे हैं नितिन गडकरी
नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। यहां पहले चरण (19 अप्रैल) को मतदान हो चुका है। इस सीट पर गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग से पहले गडकरी ने कहा था कि मैं अपनी जीत को लेकर 101 प्रतिशत आश्वस्त हूं। इस बार मैं बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीतूंगा। जनता के समर्थन, उनके उत्साह, पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को देखते हुए, मैं इस बार पांच लाख के बड़े अंतर से जीत हासिल करने की कोशिश करूंगा।

2014 और 2019 में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी
2019 के लोकसभा चुनावों में नितिन गडकरी ने 55.7 प्रतिशत के भारी वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने वर्तमान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को 2,16,009 वोटों के अंतर से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी गडकरी ने कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार को 2,84,828 वोटों के अंतर से हराया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

कांग्रेस का पित्रोदा के ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान से किनारा:राहुल ने कहा- मैंने ऐसा नहीं कहा; खड़गे बोले- मोदी वोट की खातिर खेल खेल रहे

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है, जबकि 55 फीसदी पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। यह बड़ा ही दिलचस्प कानून है।

पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है। यहां अगर किसी के पास 10 अरब रुपए की संपत्ति है। उसके मरने के बाद उनके बच्चों को सारी की सारी प्रॉपर्टी मिल जाती है। जनता के लिए कुछ नहीं बचता। मुझे लगता है कि इस तरह के मुद्दों पर लोगों को चर्चा करनी चाहिए। हालांकि, कांग्रेस ने इस बयान से किनारा कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

EC ने पीएम की स्पीच के खिलाफ जांच शुरू की:बांसवाड़ा में कहा था- कांग्रेस सत्ता में आई तो आपकी संपत्ति मुस्लिमों में बांट देगी

इलेक्शन कमीशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा में दिए गए बयान की जांच शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की संपत्ति को मुस्लिमों में बांट देगी। साथ ही पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here