5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 17 फरवरी को मेष राशि के लोग शांति के साथ काम करें। काम वक्त पर पूरा करने की कोशिश करें। सिंह राशि के लोगों की यात्रा संबंधी योजना सफल होगी। धनु राशि के लोगों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी, तभी लाभ मिलेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – SIX OF CUPS

मन शांत रखकर काम करने की जरूरत है। लोगों के साथ बातचीत करके गलतफहमियां दूर करें। हर एक बात पर बारीकी से ध्यान दें और निर्णय लेने की कोशिश करें। किसी निर्णय के संबंध में दबाव महसूस हो रहा है तो खुद को थोड़ा वक्त दें।

करियर : काम वक्त पर पूरा न होने से तनाव हो सकता है, लेकिन कोई भी नुकसान नहीं होगा।

लव : पार्टनर के साथ आपका व्यवहार बदलने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

वृषभ – SIX OF PENTACLES

पैसों का लेनदेन सफल साबित होगा। पुराना अटका हुआ पैसा या किसी व्यक्ति को दिया हुआ उधार अचानक मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। मित्र से मिल रही मदद की वजह से काम का विस्तार हो सकता है। खुद पर विश्वास रखें। आज कठिनाइयों के कारण खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक न बनाएं।

करियर : नए काम की शुरुआत होगी, इस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

मिथुन – FIVE OF WANDS

मित्रों के साथ चल रहे विवाद बढ़ने की संभावना है। यदि किसी व्यक्ति के लिए नाराजगी महसूस होती है तो उस व्यक्ति को इस बात की जानकारी दें। भावनाओं को मन में दबाए रखने से समस्या और जटिल बनेगी। मर्जी के अनुसार निर्णय लेना आपके लिए संभव है।

करियर : करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से तनाव होने की संभावना है।

लव : प्रयत्न करने के बाद भी पार्टनर्स में नाराजगी बनी रहेगी।

हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कर्क – SIX OF SWORDS

समस्या का समाधान जल्दी ही होगा। अटके हुए कामों को आगे बढ़ाना संभव होगा। पैसों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय आपके द्वारा जल्दी ही लिया जाएगा, राहत महसूस होगी। निराशा दूर हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दें और सेहत संबंधी चिंता दूर करें।

करियर : काम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की चर्चा हो सकती है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आगे बढ़ें।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी नाराजगी जल्दी ही दूर होगी और पार्टनर के पक्ष को समझना आपके लिए संभव होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

सिंह – THE CHARIOT

यात्रा संबंधी योजना सफल साबित होगी। आपको बड़ा फायदा भी मिल सकता है। अलग व्यक्तित्व के लोगों के साथ काम करने से नई बातों को सीखना संभव होगा। नकारात्मकता को समझते हुए उसे दूर करने की कोशिश करें। परिवार संबंधी नाराजगी दूर करें।

करियर : काम करते समय पार्टनरशिप करने की कोशिश करें। जल्दी सफलता मिल सकती है।

लव : पार्टनर की बातों को बिना समझे इनकार करना, तकलीफ का कारण बनेगा।

हेल्थ : शुगर को नियंत्रित करें, खानपान में बदलाव करने होंगे।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

कन्या – ACE OF WANDS

लोगों से मिल रही प्रशंसा की वजह से सकारात्मकता महसूस हो सकती है। करियर संबंधी बातें आगे बढ़ने से व्यक्तिगत जीवन की समस्या दूर हो सकती है। जिन बातों की वजह से जीवन में सुधार आ रहा है, उन पर ध्यान दें। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ेगा। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है।

करियर : काम और करियर संबंधी जो नाराजगी है, वह दूर होगी। काम के लिए डेडीकेशन बढ़ने लगेगा।

लव : रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

तुला – TWO OF SWORDS

किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। खास करके जब बातें परिवार से संबंधित हो। सेहत में बदलाव आ रहा है, तनाव से बचें, मन को शांत रखने की कोशिश करनी होगी। हर छोटी बात का असर आपकी सेहत और विचारों पर होगा, इस कारण गलत निर्णय लेने की संभावना है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भविष्य संबंधी चिंता होने से लालच में फंस सकते हैं। लालच से बचना होगा।

लव : पार्टनर से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा।

हेल्थ : आंखों में जलन हो सकती है। आंखों से संबंधित समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

वृश्चिक – KNIGHT OF SWORDS

काम कठिन नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य कमजोर होने से काम वक्त पर पूरा करना संभव नहीं होगा। काम की गति बढ़ाने के लिए किसी व्यक्ति से मदद जरूर लें। व्यक्तिगत जीवन में निर्णय लेते समय परिवार के साथ चर्चा करनी होगी। पैसों से जुड़ी रिस्क न लें। आपके प्रयत्न जल्दी ही सफल होंगे।

करियर : युवाओं को काम के लिए डेडिकेशन बढ़ाने की जरूरत है।

लव : रिलेशनशिप में कोई हड़बड़ी नहीं करेंगे तो सही समय पर सही निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा।

हेल्थ : बढ़ती हुई गैस से सेहत खराब कर सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

धनु – PAGE OF PENTACLES

जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक एकाग्रता बनाए रखें। अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाने की कोशिश करें। सोच में आ रहे बदलाव से स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। लोगों के साथ परिचय बढाते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित निर्णय सही साबित होंगे। बड़ा फायदा मिल सकता है।

लव : पार्टनर को दिए गए वचन निभाने की कोशिश करें।

हेल्थ : पेट दर्द से संबंधित समस्या होगी। शरीर को डिटॉक्स करने की कोशिश करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

मकर – THREE OF SWORDS

किसी व्यक्ति से मिली खबर की वजह से तनाव होने की संभावना है। वर्तमान स्थिति पर ध्यान देकर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी। अवसरों पर ध्यान दें। अर्थव्यवस्था सुधारने का मौका आपको मिल रहा है, इसका लाभ लें।

करियर : नौकरी पेशा लोगों के लिए समय कठिन है। अपने काम को सही तरीके से करने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप की दिक्कतें जल्दी ही दूर होंगी।

हेल्थ : सेहत संबंधी तकलीफ नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

कुंभ – EIGHT OF SWORDS

जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपको अपना डेडीकेशन बरकरार रखने की जरूरत है। दूसरों की बातों की वजह से आप अधिक विचार करेंगे तो वक्त जाया हो सकता है। बड़े निर्णय अकेले ही लेने पड़ेंगे, इस कारण अकेलापन महसूस हो सकता है। आप अपने निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं, इस बात पर विश्वास रखें।

करियर : करियर संबंधी नाराजगी दूर होगी। नए अवसर मर्जी के अनुसार मिलेंगे।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो तकलीफें थीं, वह दूर होंगी।

हेल्थ : बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

मीन – THE TOWER

बड़ा निर्णय अमल में लाने से पहले वास्तविकता का ध्यान रखना होगा। कठिन समय में आपको मदद मिलेगी, लेकिन अपने निर्णय की वजह से दिक्कतें न हो, इस बात का ध्यान रखें। आपकी बातों के कारण विवाद निर्माण होने की संभावना है। किसी भी व्यक्ति के जीवन पर टिप्पणी न करें।

करियर : काम की जगह हुई गलती का इल्जाम आप पर आ सकता है। अपने पक्ष को सही तरीके से वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखें।

लव : रिलेशनशिप की चिंता सताएगी।

हेल्थ : गर्म वस्तु या आग से चोट लगने की संभावना है, सतर्कता रखें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here