2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
FBI ने 9 अगस्त 2022 को ट्रम्प के घर रेड की थी। तब डॉक्यूमेंट्स मिले थे। - Dainik Bhaskar

FBI ने 9 अगस्त 2022 को ट्रम्प के घर रेड की थी। तब डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सीक्रेट डॉक्यूमेंट केस को खारिज करने अपील की है। उनके वकीलों का कहना है ट्रम्प प्रेसिडेंट इम्यूनिटी के हकदार हैं इसलिए उन पर केस नहीं चलाया जाना चाहिए।

अमेरिका में पद पर रहते हुए राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट इम्यूनिटी मिलती है। इसके तहत जब तक राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों के दायरे में काम कर रहे हैं तब तक उन पर ज्यादातर मामलों में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ट्रम्प के वकीलों का कहना है कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ट्रम्प ने इन दस्तावेजों को पर्सनल बताया और इन्हें ले गए थे।

हालांकि ट्रम्प पर राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद आरोप लगे कि वो कई क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट अपने साथ ले गए। राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद जनवरी 2021 में ट्रम्प ने व्हाइट हाउस छोड़ा था। ट्रम्प ने इन डॉक्यूमेंट्स को नेशनल आर्काइव्स को सौंपने से भी इनकार कर दिया था।

इसके बाद मामला FBI के पास पहुंचा था। FBI को ये डॉक्यूमेंट्स ट्रम्प के घर मार-ए-लागो के बाथरूम, बॉलरूम, शावर की जगह पर, ऑफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में मिले थे।

अमेरिका के क्रिमिनल कोड में क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स को गैर कानूनी तरीके से अपने पास रखना या गलत तरीकों से उन्हें कहीं से हटाना अपराध समझा जाता है।

FBI ने ट्रम्प के घर रेड की थी
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 9 अगस्त 2022 को FBI ने छापा ट्रम्प के घर मारा था। FBI को छानबीन के दौरान ट्रम्प के घर मार-ए-लागो और उनके प्राइवेट क्लब से 300 से ज्यादा खुफिया दस्तावेज बरामद हुए थे।

इनमें CIA, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी और FBI से जुड़ी फाइल्स थीं। साथ ही ईरान, चीन से जुड़े खुफिया जानकारी सहित ईरान के मिसाइल प्रोग्राम की डीटेल्स भी थीं। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक, सर्चिंग के दौरान 13 हजार दस्तावेज जब्त किए गए थे।

कुछ समय पहले CNN ने एक ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने का दावा किया था, जिसमें ट्रम्प ये खुद कबूल करते हैं कि चुनाव हारने के बाद वो सीक्रेट फाइल्स अपने घर ले गए थे। ऑडियो में ट्रम्प कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान पर हमले की जानकारी वाली रक्षा विभाग की फाइल अपने पास रखी थी।

नीचे देखिए, ट्रम्प के घर के बाथरूम और बॉलरूम से बरामद दस्तावेज…

यह फोटो ट्रम्प के घर मार-ए-लागो के बाथरूम की है। FBI को रेड के दौरान यहां बॉक्स में रखे कई डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

यह फोटो ट्रम्प के घर मार-ए-लागो के बाथरूम की है। FBI को रेड के दौरान यहां बॉक्स में रखे कई डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

स्टोर रूम्स से भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए थे।

स्टोर रूम्स से भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए थे।

ये फोटो ट्रम्प के घर के बॉलरूम की है। यहां भी डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

ये फोटो ट्रम्प के घर के बॉलरूम की है। यहां भी डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

ट्रम्प ने कार्रवाई के दौरान दस्तावेज छिपाने की कोशिश की थी
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, FBI के छापे के लिए जो वारंट इस्तेमाल किए गए उनमें 3 क्रिमिनल लॉ से संबंधित थे। इनमें जासूस करने (राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज को बिना इजाजत अपने पास रखने), सरकारी दस्तावेजों को छिपाने या नष्ट करने और कामकाज में दखल डालने का जिक्र था।

जस्टिस डिपार्टमेंट ने दावा किया था कि ट्रम्प ने कार्रवाई के दौरान सीक्रेट दस्तावेज छिपाने की कोशिश की थी। साथ ही उनके पास इस बात के भी सबूत हैं कि ट्रम्प के प्रतिनिधियों ने सभी दस्तावेज लौटने का झूठा दावा किया था।

यह फोटो जनवरी 2021 की है। व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त ट्रंप 15 बॉक्स में अपने साथ कई डॉक्यूमेंट्स ले गए थे।

यह फोटो जनवरी 2021 की है। व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त ट्रंप 15 बॉक्स में अपने साथ कई डॉक्यूमेंट्स ले गए थे।

ट्रम्प ने कई मौकों पर बिना इजाजत लोगों को दिखाईं फाइल्स
आरोप पत्र में कहा गया है कि ट्रम्प ने ये डॉक्यूमेंट्स अपने घर मार-ए-लागो और प्राइवेट क्लब में रखे थे, जो ऐसी फाइल्स रखने की एक ऑथराइज्ड जगह नहीं है। ये भी बताया गया है कि ट्रम्प ने 2021 में 2 अलग-अलग मौकों पर बिना सिक्योरिटी क्लियरेंस के ये फाइल्स एक राइटर और स्टाफ के 2 मेंबर्स को दिखाई थीं।

इसके बाद न्यू जर्सी में अपने गोल्फ क्लब में भी ट्रम्प ने डिफेंस डिपार्टमेंट के किसी ‘प्लान ऑफ अटैक’ से जुड़े दस्तावेज लोगों को दिखाए थे। BBC के मुताबिक, ट्रम्प की उस वक्त की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें वो कहते हैं कि मुझे राष्ट्रपति रहते हुए ही इन फाइलों को क्लासिफाइड की श्रेणी से हटा देना चाहिए था, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं कर सकता।

सितंबर 2021 में इसी क्लब में ट्रम्प ने बिना सिक्योरिटी क्लियरेंस के मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़ा एक सीक्रेट मैप भी साझा किया था। उन्होंने जिस व्यक्ति को ये मैप दिखाया था उससे कहा था कि ये बहुत ही खुफिया जानकारी है और नियमों के मुताबिक उन्हें ये नहीं दिखाना चाहिए।

FBI ने 9 अगस्त 2022 को पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के आलीशान पॉम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर छापा मारा था। यहां के हर गेट पर भारी सुरक्षा की गई थी।

FBI ने 9 अगस्त 2022 को पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के आलीशान पॉम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर छापा मारा था। यहां के हर गेट पर भारी सुरक्षा की गई थी।

टॉयलेट में फ्लश कर देते थे डॉक्यूमेंट्स
कुछ महीने पहले ट्रम्प पर आरोप लगा था कि वे राष्ट्रपति पद पर रहते हुए आधिकारिक दस्तावेजों को फाड़ कर फ्लश कर देते थे। ट्रम्प ने इतने ज्यादा कागजों को फ्लश किया कि इसकी वजह से व्हाइट हाउस का टॉयलेट ही चोक हो गया था। नेशनल आर्काइव चाहता है कि पूर्व राष्ट्रपति की दूसरे मामलों के साथ कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए।

न्यूयॉर्क टाइम्स की पत्रकार मैगी हैबरमैन ने अपनी किताब ‘कॉन्फिडेंस मैन’ में इस मामले पर जानकारी दी थी। किताब के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने यह देखा कि कागज की वजह से टॉयलेट चोक हो गया था। जिसके बाद यह माना गया कि ट्रम्प ने दस्तावेजों को फ्लश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here