27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 27 फरवरी को मेष राशि के लोग अपनी योजना पर ध्यान दें, उत्साह बनाए रखें। मिथुन राशि के लोगों को गलत लोगों की संगत से बचना होगा। तुला राशि के लोग परिवार से संबंधित चिंता दूर करने की कोशिश करें। मीन राशि के लोग अपनी तुलना दूसरों के साथ न करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – PAGE OF WANDS

अपनी योजना को परखकर कुछ बदलाव करने से राहत मिल सकती है। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझ रहे हैं, उनमें बदलाव करने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। नए लोगों के साथ हो रही जान-पहचान की वजह से नई बातें सीख पाएंगे। काम में उत्सुकता और उत्साह बनाए रखने की कोशिश करें।

करियर : मित्रों से बातचीत हो सकती है, नए व्यापार का आइडिया मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

वृषभ – KING OF CUPS

काम से जुड़ी नाराजगी दूर होगी और आपको बेहतर महसूस होने लगेगा। व्यक्तिगत जीवन और करियर से जुड़ी हुई बातों में संतुलन बनाए रखें। जिन बातों के कारण तनाव हो रहा है, वे बातें सुलझ जाएंगी। अकेलेपन की भावना से बचना होगा।

करियर : करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे, इस कारण आर्थिक परिस्थिति में बड़ा बदलाव आएगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद के कारण थोड़ी चिंता और निराशा रहेगी।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

मिथुन – THE FOOL

बातों को ठीक से न समझने से सही निर्णय लेना मुश्किल होगा। गलत लोगों की बातों पर ध्यान देने से आपका नुकसान हो सकता है। जिन रिश्तों के कारण अभी तक आपको दबाव महसूस हो रहा है, उनसे संबंधित नकारात्मकता और बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से बोलने की कोशिश करें।

करियर : करियर संबंधी जिन बातों को अमल में लाना चाहते हैं, उनका एक बार फिर से अवलोकन करें।

लव : पार्टनर की मदद से समस्याएं दूर हो सकती हैं।

हेल्थ : शुगर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

कर्क – ACE OF WANDS

जीवन में जो बदलाव करना चाहते हैं, उसकी शुरुआत हो सकती है। इसलिए किसी भी बात की वजह से खुद को निराश न बनने दें। आत्म निर्भरता बनाए रखें। लोगों से मिल रही मदद स्वीकार करें, लेकिन निर्णय खुद ही लें। जीवन में सुख-शांति मिल सकती है।

करियर : करियर में बदलाव करने के लिए जो प्रयत्न आप कर रहे हैं, वे जल्द ही सफल हो सकते हैं।

लव : लव रिलेशनशिप की परेशानी के कारण खुद को निराश न बनाएं। जरूरी बातों में बदलाव करना है, तभी रिलेशनशिप सुधरेगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी और आपको अपनी सोच में बदलाव नजर आएगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह – THE MAGICIAN

काम पर ध्यान देना होगा। निर्णय सोच-समझकर लें, अहंकार से बचना होगा। परिवार के लोगों के साथ नाराजगी है, उसे दूर होने में वक्त लगेगा। लोगों की गलतियां भूलकर उन्हें माफ करें। अपने मन का बोझ दूर करने की कोशिश करें। आपके प्रयत्न सफल होंगे।

करियर : काम के लिए समर्पण से आपको प्रसिद्धि मिलेगी।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो समस्या है, उसे दूर करने के लिए परिवार का साथ मिलेगा।

हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी होने की संभावना है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 3

कन्या – TWO OF WAND

आपने जो लक्ष्य हासिल किए हैं, उन पर ध्यान देकर जीवन में बदलाव करने की आवश्यकता है। जिम्मेदारियों की वजह से सपनों के साथ समझौता न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

करियर : आपके प्रयत्नों की वजह से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। काम से जुड़ी बातों को आगे बढ़ाने के लिए लोगों का साथ मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो चिंता है, वह दूर होगी। विवाह से जुड़े निर्णय पर ध्यान दें।

हेल्थ : कंधे में जकड़न और पीठ दर्द की परेशानी होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

तुला – TEN OF WANDS

जरूरी बातों को ठीक से समझकर काम में समझौता करें। परिवार संबंधी बातों की चिंता होने की संभावना है। पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए प्रयास करने होंगे। उधार चुकता होने में वक्त लगेगा।

करियर : काम से जुड़ी बातों पर बारीकी से ध्यान दें। किसी से गलत व्यवहार न करें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में बदलाव आएगा।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

वृश्चिक – THE HERMIT

जब किसी काम में रुकावट होती है, तब आपको सोच-विचार करते हुए निर्णय लेना होगा। परिस्थिति से मिली सीख को समझना होगा और पुरानी बातों में बदलाव करना होगा। जो लोग विरोध करते हैं, उनसे दूर रहें। आपकी संगत में आ रहा बदलाव जीवन को बेहतर बनाएगा।

करियर : काम के लिए एकाग्रता बनाए रखें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जल्दी ही पूरा होगा।

लव : कठिन समय में पार्टनर से मिला साथ महत्वपूर्ण है। पैसों से संबंधित समस्या दूर करने के लिए पार्टनर से मदद मिल सकती है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी तनाव के कारण हो सकती है। फिलहाल आपको नकारात्मक विचारों से बचना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

धनु – THE HIGH PRIESTESS

दूसरों के विचारों से अलग आपके विचार हैं, ये बात समझें। काम में लचीलापन लाना होगा। आप अपनी बात पर टिके रहें तो बेहतर रहेगा। आपकी सलाह के कारण किसी व्यक्ति की समस्या दूर होगी।

करियर : करियर को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण स्किल्स को निखारने की जरूरत है।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच चल रहे विवाद से दूर रखें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

मकर – PAGE OF PENTACLES

जिन लोगों की संगत में आप अधिक वक्त बिता रहे हैं, उन्हें समझें। गलत संगत का असर आपके स्वभाव और विचारों पर होगा। जीवन की कई बातें बिगड़ सकती हैं। तुरंत पैसे प्राप्त करने की कोशिश में कुछ गलतियां हो सकती हैं।

करियर : आपके काम की प्रशंसा होगी, इस कारण काम की क्वालिटी पर और भी बारीकी से ध्यान दिया जाएगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच संबंध गहरे बनेंगे।

हेल्थ : शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

कुंभ – DEATH

जब तक आप अपनी बातों को स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक दूसरे लोग भी इन बातों को स्वीकार नहीं करेंगे। खुद को ठीक से समझने की कोशिश करें, तभी जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। दूसरों की अपेक्षा के अनुसार अपने टारगेट तय करने से समस्या बढ़ेंगी। अपनी अपेक्षाओं को समझें और अपनी क्षमता को ध्यान में रखकर टारगेट बनाएं।

करियर : काम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपना व्यवहार अच्छा रखें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या होने से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

मीन – ACE OF PENTACLES

अपनी तुलना दूसरों के साथ करने से निराशा हो सकती है। तुलना न करें और उत्साह बनाए रखेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने टारगेट के प्रति डेडीकेशन बढ़ाएं। किसी भी व्यक्ति के जीवन पर टिप्पणी न करें। बड़ी खरीदारी गहराई से विचार करने के बाद ही करें। पैसों से संबंधित निर्णय की वजह से नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम को बेहतर बनाने के लिए और थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here