6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस देते नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

फुटेज में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस देते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस दे रहे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह दोनों सदनों को उनका आखिरी संबोधन हो सकता है। इस संबोधन में अमेरिकी कांग्रेस (संसद के दोनों सदन) के सदस्यों के अलावा सरकार के सभी अहम विभागों के प्रमुख हैं।

संबोधन की शुरुआत करते हुए बाइडेन ने कहा- इस वक्त पूरी दुनिया में आजादी और लोकतंत्र खतरे में है। अगर किसी को भी लगता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से पीछे हट जाएंगे तो वो गलतफहमी में है। मैं पुतिन को बताना चाहता हूं कि हम यूक्रेन का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और हम रूस के आगे कभी नहीं झुकेंगे। बाइडेन ने संसद के सामने यूक्रेन के लिए एड जारी रखने की अपील की।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का और रूस के दिवंगत नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवल्नाया को फर्स्ट लेडी जिल ने इनवाइट किया था। दोनों ने न्योता ठुकरा दिया।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह कांग्रेस के दोनों सदनों को बाइडेन का आखिरी संबोधन हो सकता है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह कांग्रेस के दोनों सदनों को बाइडेन का आखिरी संबोधन हो सकता है।

बाइडेन के संबोधन की बड़ी बातें…

  • हम यूक्रेन में अपने सैनिकों को नहीं भेजेंगे। यूक्रेन ने हमसे हथियारों के मामले में सैन्य सहायता मांगी है, जिससे वो रूस का मुकाबला कर सके।
  • ट्रम्प का नाम लिए बिना बाइडेन बोले- पूर्व राष्ट्रपति ने रूस को नाटो देशों के खिलाफ मनमानी करने के लिए उकसाया था। वो पुतिन के आगे झुक गए।
  • इस तरह का बयान बेहद खतरनाक है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • ट्रम्प और उनके साथियों ने 6 जनवरी, 2021 को हुए दंगों से जुड़ी सच्चाई को दबाने की कोशिश की।
  • उन्हें यह समझने की जरूरत है कि हम देश को सिर्फ तब प्यार नहीं कर सकते जब हम चुनाव जीत रहे हैं।
तस्वीर 6 जनवरी 1941 की है। तत्कालीन राष्ट्रपति तस्वीर फ्रेंकलिन रूजवेल्ट ने हिटलर की तरफ से जंग की शुरुआत के बाद अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

तस्वीर 6 जनवरी 1941 की है। तत्कालीन राष्ट्रपति तस्वीर फ्रेंकलिन रूजवेल्ट ने हिटलर की तरफ से जंग की शुरुआत के बाद अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन की अहमियत
परंपरा के मुताबिक- अमेरिकी राष्ट्रपति नए साल की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र यानी जॉइंट सेशन को संबोधित करते हैं। इसका जिक्र अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद 2 के भाग 3 के एक बिंदु (क्लॉज 1) में किया गया है।

इस दौरान वो मोटे तौर पर आने वाले साल के लिए सरकार का एजेंडा बताते हैं। इसके अलावा बीते साल में जो कुछ उनकी सरकार ने किया, उसका भी जिक्र करते हैं। अमेरिकी अखबार ‘द हिल’ के मुताबिक- ज्यादा फोकस आम लोगों के लिए नई स्कीम्स और फॉरेन पॉलिसी मैटर पर किया जाता है। इसके अलावा प्रेसिडेंट भविष्य की चुनौतियां भी गिनाते हैं।

राष्ट्रपति यह बताता है कि उसने अमेरिका और दुनिया में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए और आगे क्या करेगा। ‘यूएस स्टेट एंड पॉलिसी’ के मुताबिक- बतौर फेडरल स्टेट (राज्यों को मिलाकर बनने वाला देश) अमेरिका में किसी उद्धाटन या अंतिम संस्कार के बाद यह सबसे बड़ा अवसर होता है। इस दौरान कांग्रेस, ज्यूडिशियरी, आर्मी और इंटेलिजेंस समेत हर विभाग के सबसे आला अफसर और मंत्री एक मंच पर मौजूद होते हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here