• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Venus Will Stay In Aries Until 19 Might, It Will Be A Worthwhile Time For five Zodiac Indicators Together with Aries And Gemini In Job And Enterprise

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 अप्रैल को शुक्र अपनी उच्च राशि छोड़कर मेष में आ गया है। इस राशि में 19 जून तक रहेगा। इस ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है।

इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। वहीं अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। शुक्र के शुभ प्रभाव के कारण 12 में से 5 राशियों को धन लाभ और स्त्री सुख मिलेगा।

मकर सहित 5 राशियों के लिए शुभ समय
शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है।

कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृष, कुंभ और मीन राशि के लिए मिला-जुला समय
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से वृष, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझनें आ सकती हैं। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभ
शुक्र के राशि बदलने से कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here