9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 6 मार्च को मेष राशि के लोग पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। कर्क राशि के लोग अपनी समस्याओं पर ध्यान दें, दूसरों के काम में दखल न दें। वृश्चिक राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – QUEEN OF PENTACLES

पैसों से संबंधित लेनदेन पर ध्यान देने की जरूरत है। निर्णय लाभदायक हो सकते हैं। कुछ कामों से संबंधित चिंता बनी रहेगी, लेकिन इन्हें सुलझाने के लिए सही व्यक्ति के साथ चर्चा होगी। आपकी समस्या बड़ी नहीं है, लेकिन नकारात्मक विचारों की वजह से दिक्कतें हो रही हैं।

करियर : काम संबंधी निराशा हो सकती है।

लव : पार्टनर अपनी बातों में उलझा रहेगा, इस वजह से तनाव हो सकता है।

हेल्थ : तनाव का असर सेहत पर क्या हो रहा है, इस बात पर बारीकी से ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

वृषभ – QUEEN OF WANDS

खुद को प्रेरित बनाए रखें। आप जैसे काम करेंगे, वैसे ही अवसर आपको प्राप्त होंगे। खुद को नकारात्मक न बनने दें। क्रोध सही तरीके से प्रकट करने की जरूरत है। विचारों पर ध्यान देते रहें, वर्ना आपकी समस्या बड़ी हो सकती है।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से परिवार के लोगों के साथ विवाद होने की संभावना है।

हेल्थ : शारीरिक समस्या नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन – KNIGHT OF PENTACLES

बात ठीक तरीके से न समझने से तनाव हो सकता है। आपको सीमित मात्रा में ही आर्थिक मदद प्राप्त होगी। इसका सही तरीके से उपयोग करने की कोशिश करते रहें। अपनी बातों में उलझे रहने से व्यर्थ खर्च पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते रहें, लेकिन अपने काम को नजरअंदाज न करें।

करियर : नए काम की शुरुआत होगी। फिर भी अनेक बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो दिक्कतें थीं, वह दूर होंगी।

हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

कर्क – PAGE OF PENTACLES

आपको केवल अपनी समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों के जीवन में दखल देने से बचें। जब तक अपनी बातों में सुधार नहीं किया जाता है, तब तक किसी और की मदद करने से बचना होगा। आपको सही अवसर मिल रहे हैं। पुरानी बातों का विचार छोड़कर उन पर ध्यान दें।

करियर : करियर संबंधी निर्णय लेना में हड़बड़ी न करें।

लव : पार्टनर के प्रपोजल की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी। सोच-विचार करके ही आगे बढ़ें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर के द्वारा उपचार पर ध्यान दें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

सिंह – THE MAGICIAN

अपनी बातें दूसरों को समझने की कोशिश करें। तभी लोगों के साथ के रिश्ता सुधारा जा सकता है। अपनी समस्या के बारे में बार-बार विचार करने से आप नकारात्मक बन रहे हैं, जो बातें मन के अनुसार हों, उन पर ध्यान दें। सकारात्मकता रहें। तभी समस्या से लड़ने की ताकत मिलेगी।

करियर : करियर से जुड़ा नया निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करने की जरूरत है। भविष्य में होने वाली समस्या को ठीक से समझने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच का विवाद होने की संभावना है। अहंकार से बचना होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

कन्या – QUEEN OF SWORDS

अपनी परिस्थिति को समझते हुए आगे बढ़ें। आपको जो समस्या हो रही है, उसे दूर करने का रास्ता मिलेगा। सतर्कता बनाए रखें। लोगों के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत जानकारी किसी को न दें। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

करियर : करियर अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा। फिलहाल चिंता का कारण नहीं है।

लव : रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, इसे आप सही ढंग से समझ पाएंगे।

हेल्थ : शुगर से जुड़ी परेशानी दूर कर पाएंगे।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

तुला – JUSTICE

आपको अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखना होगा। परिवार के लोगों के विचार समझें। गलतियां होने की संभावना बन रही है, सतर्कता रखनी होगी। पैसों से संबंधित निर्णय लेने से पहले आप दूसरों की भावनाएं भी जरूर समझें।

करियर : करियर की वजह से जो उतार-चढ़ाव आया है, वह दूर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

लव : वैवाहिक जीवन से संबंधित चिंता हो सकती है।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – JUDGEMENT

अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान दें। नकारात्मक विचार दूर करने की कोशिश करें। किसी भी काम में पारंगत होने के लिए वक्त देने की जरूरत है। मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपको लोगों के जीवन के साथ अपनी तुलना नहीं करनी है।

करियर : आर्थिक आवक बढ़ने से काम में मन लगेगा।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो निराशा थी, वह दूर होगी।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

धनु – THE LOVERS

नई जगह जाकर काम करने का मौका मिल सकता है। जीवन में हो रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। दूसरों की समस्या को समझने की कोशिश करनी होगी। गलतफहमी न होने दें। निर्णय लेने से पहले आपको काम ठीक से समझने की जरूरत है।

करियर : फिलहाल तय किए गए टारगेट को हासिल करना संभव है।

लव : पार्टनर को थोड़ा वक्त देकर उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत में बदलाव आ रहा है। सेहत पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

मकर – KNIGHT OF CUPS

जिन लोगों के द्वारा आपको मदद प्राप्त हुई है उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने की कोशिश करते रहे। लोगों के साथ मानसिक रूप से जुड़ना जरूरी होगा। तभी निर्माण हुआ अकेलापन दूर हो सकता है। मित्रों के साथ वक्त बिताने से आनंद मिलेगा। पुराने रिश्तों में सुधार करना आपके लिए संभव है।

करियर : काम संबंधी समस्या मिलकर सुलझाएं। काम से जुड़े लोगों के साथ अपने संबंध सुधारने की कोशिश करते रहें।

लव : रिलेशनशिप के लिए सकारात्मकता बनी रहेगी।

हेल्थ : शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

कुंभ – THE HANGEDMAN

पुरानी बातों के बारे में विचार करने से तनाव बढ़ेगा। वर्तमान पर ध्यान देकर आगे की योजना बनानी होगी। अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। इसका निवेश सही प्रकार से करें। बड़ी खरीदारी करने के लिए आपको योजना बनाने की जरूरत है।

करियर : विद्यार्थियों का तनाव की वजह से पढ़ाई से ध्यान हट सकता है।

लव : जब तक व्यक्ति के विचार आपके लिए स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आगे न बढ़ाएं।

हेल्थ : कमर दर्द योग के जरिए दूर हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मीन – THREE OF CUPS

दिन की शुरुआत मौज-मस्ती के साथ होगी, लेकिन वक्त बर्बाद करने से बचना होगा। बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है। काम की गति धीमी होने से बदलाव भी धीमी गति से आएगा।

करियर : प्रशंसा मिलेगी, इस कारण काम गंभीरता से करेंगे।

लव : पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here