कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ये फुटेज 5 अप्रैल का है। भूपतिनगर के स्थानीय लोग NIA की टीम के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। - Dainik Bhaskar

ये फुटेज 5 अप्रैल का है। भूपतिनगर के स्थानीय लोग NIA की टीम के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर से गिरफ्तार TMC नेता मनोब्रत जना की पत्नी मोनी जना ने NIA अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि NIA की टीम ने जांच के बहाने जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश की। महिला ने अधिकारियों पर मारपीट, बदतमीजी और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

NIA अधिकारियों के खिलाफ भूपतिनगर पुलिस थाने में IPC की धारा 325, 34, 354, 354(बी), 427, 448, 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

घटना शुक्रवार 5 अप्रैल देर रात की है। NIA की टीम कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर भूपतिनगर में 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची थी। बलाई चरण मैती और मनोब्रत जना केस के दो मुख्य साजिशकर्ता हैं।

NIA की टीम ने जब आरोपियों को ले जाने की कोशिश की, तो लोग लाठी-डंडे लेकर उनके सामने अड़ गए। लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव किया। हमले में एक अफसर को चोटें भी आईं। हालांकि, NIA टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई।

हमले के खिलाफ NIA अधिकारियों ने भूपतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

भूपतिनगर में लोगों ने TMC नेता की गिरफ्तारी के विरोध में NIA की गाड़ी पर पथराव किया था।

भूपतिनगर में लोगों ने TMC नेता की गिरफ्तारी के विरोध में NIA की गाड़ी पर पथराव किया था।

ममता बोलीं- NIA रात में जाएंगे तो महिलाएं शांत नहीं बैठेंगी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि NIA की टीम पर हमले को लेकर शनिवार (6 अप्रैल) को कहा कि हमला NIA पर नहीं, बल्कि महिलाओं पर हुआ है। NIA अफसरों ने रात में रेड क्यों की? क्या उनके पास पुलिस की परमिशन थी? महिलाओं ने वैसे ही बर्ताव किया, जैसा रात में किसी भी अनजान व्यक्ति के आने पर किया जाता।

दक्षिण दिनाजपुर में ममता ने कहा कि NIA लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले दिसंबर 2022 के मामले में लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रही है? क्या भाजपा को लगता है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे। NIA की मदद लेकर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।

2022 बम ब्लास्ट में तीन लोगों की जान गई थी
भूपतिनगर में 3 दिसंबर 2022 को एक घर में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें घर की छत उड़ गई थी। हादसे में तीन लोगों की जान गई थी। पिछले महीने NIA ने इस मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को समन भेजकर 28 मार्च को न्यू टाउन में NIA ऑफिस बुलाया था।

वहीं, TMC ने इस ब्लास्ट के लिए भाजपा को दोषी ठहराया था। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था भाजपा ने TMC नेताओं की एक लिस्ट NIA को दी है। इसके आधार पर NIA इन नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

बम का धमाका इतना भीषण था कि खपरैल की छत वाला मिट्‌टी का घर तहस-नहस हो गया।

बम का धमाका इतना भीषण था कि खपरैल की छत वाला मिट्‌टी का घर तहस-नहस हो गया।

5 जनवरी को संदेशखाली में ED टीम पर हमला हुआ था
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में 5 जनवरी को ED और CRPF की टीम TMC नेता के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। करीब 200 लोगों ने जांच एजेंसी के दो वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कुछ अफसरों के सिर में चोट आई थीं। ED ने बताया था कि भीड़ ने अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और बटुए छीन लिए।

5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर रेड डालने पहुंची थी। तब भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें ED अधिकारी घायल हो गए थे।

5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर रेड डालने पहुंची थी। तब भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें ED अधिकारी घायल हो गए थे।

ED पर हमले के केस में TMC नेता शेख शहाजहां गिरफ्तार हुआ
पूर्व TMC नेता शाहजहां शेख को 29 फरवरी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शेख की गिरफ्तारी ED पर हमले के केस में हुई थी। बंगाल पुलिस ने कहा था कि शेख ED अफसरों पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल था।

हमले के बाद शेख 55 दिन तक फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंप दी। शेख शाहजहां अब भी CBI की हिरासत में है।

गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया; रेखा पात्रा ने TMC नेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 26 मार्च को बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की। मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के यौन शोषण का मुद्दा उठाया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मोदी ने रेखा पात्रा के चुनाव कैंपेन और उन्हें अपनी पार्टी की तरफ से दिए जा रहे समर्थन के बारे में भी जानकारी जुटाई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

संदेशखाली में तृणमूल के न बैनर, न प्रचार:नेता घर-घर मांग रहे माफी; पार्टी ने सांसद नुसरत जहां का टिकट काटा, इस्लाम को उतारा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट लोस सीट इस बार तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। बड़ी वजह है संदेशखाली, जो महिलाओं के यौन उत्पीड़न व जमीन कब्जाने की शिकायतों के चलते सुर्खियों में है।

तृणमूल नेता शाहजहां शेख, सिबू हाजरा और उत्तम सर्दार इस केस के मुख्य आरोपी हैं। इसके चलते तृणमूल नेता यहां प्रचार से बच रहे हैं। यहां तृणमूल के बैनर-पोस्टर भी नहीं हैं। चुनाव स्थानीय नेताओं के भरोसे है, जो घर-घर जाकर माफी मांग रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here