नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर स्कूटर Aerox 155 के अपडेटेड वर्जन S को स्मार्ट-की टेक्नीक के साथ लॉन्च किया है। यह एडवांस सिस्टम आंसर बैक, लॉक/अनलॉक और इम्मोबिलाइजर जैसी सुविधाएं देता है।

राइडर को भीड़-भाड़ में अपने स्कूटर को ढूंढ़ने के लिए आंसर बैक फीचर ब्लिंकर और बजर साउंड को एक्टिव करने में मदद करता है। इम्मोबिलाइजर फंक्शन स्कूटर को स्मार्ट-की के दायरे से बाहर जाने पर लॉक करने की सुविधा देता है। इससे यह स्कूटर को चोरी होने से बचाता है।

इसके अलावा यह मैक्सी-स्पोर्ट्स स्कूटर भारत में अपने सेगमेंट में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) देने वाला पहला स्कूटर है। एरोक्स 155S ब्लू स्क्वायर शोरूम में दो कलर ऑप्शन- सिल्वर और रेसिंग ब्लू में अवेलेबल है। इसकी कीमत 1,50,600 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

2024 यामाहा एरोक्स 155S : परफॉर्मेंस
2024 यामाहा एरोक्स 155S वर्जन में रेगुलर वैरिएंट की तरह 155cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8000 rpm पर 14.79 bhp की पावर और 6500RPM पर 13.9 nm का पीक टार्क जनरेट करता है।

इस इंजन को BS6 फेस-2 नॉर्म्स के अनुसार ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD-II) सिस्टम से अपडेट किया गया है। इससे अब यह E20 फ्यूल पर भी दौड़ेगा।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here