9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 26 अप्रैल को मेष राशि के लोगों का लक्ष्य की वजह से तनाव बढ़ सकता है। वृषभ राशि के लोगों को नकारात्मकता से बचना होगा। मकर राशि के लोग हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – SEVEN OF WANDS

व्यक्तिगत लक्ष्य की वजह से तनाव रह सकता है। इस लक्ष्य की वजह से दुविधाएं बढ़ेंगी। इन दुविधाओं को दूर करने के लिए आपको किसी एक निर्णय पर टिके रहना होगा। फिलहाल समय मिश्रित फलदाई होगा। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, उनकी वजह से बेचैनी बढ़ेगी। अपनी भावनाओं पर ध्यान दें।

करियर : काम संबंधी जो बातें कठिन हैं, उन्हें पूरा करने पर ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए आपको अपने स्वभाव में सुधार करना होगा।

हेल्थ : पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

वृषभ – TEN OF SWORDS

परिवार के लोगों के साथ विवाद होने से तनाव हो सकता है। आपको जिन बातों का तनाव है, उनके बारे में चर्चा किसी करीबी व्यक्ति के साथ करें। लोगों पर व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। किसी को भी पलट कर जवाब देने से बचें। नकारात्मकता से बचना होगा।

करियर : काम संबंधी चिंता हो सकती है। आपका काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा।

लव : टूटे रिलेशनशिप के बारे में विचार न करते नए रिलेशनशिप पर ध्यान देना होगा।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

मिथुन – EIGHT OF PENTACLES

जितना अधिक स्वभाव में लचीलापन रखेंगे, उतनी आसानी से बातों को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाना आपका एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। दूसरों के साथ अपनी तुलना करने से बचें। वर्ना निराशा बनी रहेगी। जो काम आपने हाथ में लिया है, उसे अधूरा न छोड़ें।

करियर : निवेश बड़ी मात्रा में करने से बचना होगा। काम संबंधी किसी भी प्रकार की रिस्क न ले।

लव : रिलेशनशिप संबंधी जो निर्णय लेना चाहते हैं, उन्हें लेने में हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

कर्क – DEATH

नकारात्मकता दूर करने में सफल होंगे। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान देते हुए प्रयत्न जारी रखें। व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश करें। जिन बातों में आपको असफलता मिल रही है, उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति बदलती सकती है।

करियर : नए करियर की शुरुआत हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है और इस रिलेशनशिप के कारण जीवन में बदलाव आएगा।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी दूर होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

सिंह – TWO OF SWORDS

निर्णय लेते समय परिवार के कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। आप सही निर्णय लेते हुए सभी की नाराजगी दूर करने में सफल साबित होंगे। अटके हुए कामों को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। काम की जगह जिन लोगों की आप पर नाराजगी है, उनके साथ रिश्ता सुधरेगा।

करियर : विद्यार्थियों को थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन अपेक्षा के अनुसार करियर का चुनाव करना संभव होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मकता दूसरों के कारण न हो, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा।

हेल्थ : आंखों से जुड़ी परेशानी या इंफेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

कन्या – FIVE OF PENTACLES

कठिन समय में जिन लोगों का साथ मिलता है, उनके साथ रहें। पुरानी बातों के बारे में बार-बार विचार करके खुद को तकलीफ न दे। मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे, इस कारण अकेलापन दूर हो सकता है। परिवार के कुछ चुनिंदा लोगों के साथ ही वक्त बिताएंगे। जिन लोगों के साथ सकारात्मकता मिलती है, केवल ऐसे संबंधों पर ध्यान दें।

करियर : व्यापारियों को नया काम शुरू करने से पहले अपने आर्थिक पक्ष का ध्यान रखना होगा।

लव : पार्टनर के द्वारा सुझावों की वजह से बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ बढ़ने से सेहत बिगड़ेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

तुला – PAGE OF WANDS

नई बातें सीखने का जज्बा बना रहेगा। आपके काम से मिलती-जुलती बातों पर भी ध्यान दें। फिलहाल आपका फोकस केवल काम पर ही होना चाहिए। आपका समय अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, इसलिए हर छोटी बात पर ध्यान दें। नए अवसर का फायदा उठाने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएगा।

करियर : काम की जगह कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लव : पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करें और गलतियां सुधारें।

हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

वृश्चिक – JUDGEMENT

व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर आपको अपने उद्देश्य पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। सही लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन आलस के कारण वक्त बर्बाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। व्यक्तित्व के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देते हुए काम में बदलाव करें।

करियर : लेखन और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो सकती है।

लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

धनु – QUEEN OF CUPS

बिगड़ी बातों को सुधारने का मौका प्राप्त हो रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें। पैसों से संबंधित लेन-देन करने से बचना होगा। पुराना उधार दिया हुआ पैसा अचानक से प्राप्त हो सकता है। करीबी लोगों के साथ के संबंधों में सुधार करें।

करियर : महिलाओं को अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर के बदलते व्यवहार की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है।

हेल्थ : शुगर को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

मकर – NINE OF SWORDS

व्यक्तिगत जीवन से जुड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें, हड़बड़ी न करें। अपनी कमजोर दूर करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय की वजह से नुकसान होने की संभावना है। लोगों के साथ बातचीत करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें। आपका तनाव जल्दी ही दूर होगा।

करियर : काम में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएंगे। आर्थिक लाभ न होने से थोड़ी निराशा हो सकती है।

लव : पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है, शांति से काम लें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

कुंभ – FIVE OF WANDS

जो समस्या काफी दिनों से है, उसे दूर करने के लिए किसी व्यक्ति से मदद मिल सकती है, इसे स्वीकार जरूर करें। हर एक काम को अपने बल पर ही अंजाम तक पहुंचाने की जिद से थकान बढ़ेगी। अपनी संगत में बदलाव करने की कोशिश करें। जिन लोगों के विचार और लक्ष्य आपके विचारों से मिलते-जुलते हैं, उनके साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।

करियर : लोगों के विरोध की वजह से काम बीच में रुक सकता है। फिलहाल इस काम के बारे में विचार न करें।

लव : रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए एक-दूसरे के साथ के व्यवहार को सुधारना होगा।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

मीन – THE TOWER

धन का लेनदेन करते समय किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। अपनी कमजोरियों के बारे में किसी भी व्यक्ति के साथ चर्चा न करें। परिवार में चल रहे विवाद आपसी सामंजस्य से दूर होंगे। नियम-कायदे से संबंधित परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ विवाद है तो इसे सुलझाने के लिए परिवार के बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

करियर : नौकरीपेशा लोग काम संबंधि गलतियों से बचें।

लव : पार्टनर और आपके बीच का तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ : माइग्रेन संबंधी तकलीफ दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here