• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Right now) | Every day Rashifal (25 March 2024), Every day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 मार्च, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र के शुभ प्रभाव से आज वृष राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में लिए फैसले सही साबित होंगे। उधार दिया पैसा मिल सकता है। कर्क राशि वालों को फायदेमंद एग्रीमेंट मिल सकते हैं।

सिंह राशि वालों को धन लाभ होने के योग हैं। निवेश के लिहाज से भी दिन अच्छा है। धनु राशि वालों को चिंता से राहत मिलेगी। मकर राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

तुला और वृश्चिक राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहेगा। मीन राशि वालों को बिजनेस के लेनदेन में बहुत सावधान रहना होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- इस समय कुछ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रति आपका योगदान समाज में आपको नई पहचान देगा। आप परिवार तथा व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठा कर रखेंगे, व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
नेगेटिव- इस समय बहुत ही संवेदनशील महसूस करेंगे साथ ही नकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास में भी कमी ला सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य संबंधी गतिविधि को लेकर ज्यादा ध्यान देने की भी जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में ऑनलाइन काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। किसी भी कार्य में दिक्कत आने पर पारिवारिक सदस्यों की मदद लेना भी लाभदायक रहेगा। हालांकि कोई बेहतरीन आर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
लव- किसी भी तरह की पारिवारिक समस्या को धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गला खराब हो सकता है। साथ ही खांसी, जुकाम जैसी समस्या भी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरते। आयुर्वेदिक इलाज लेना सर्वोत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- त्यौहार का खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है तो वापसी संभव है और आप अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से आज कुछ राहत मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा।
नेगेटिव- दूसरों की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी परंतु साथ ही अपने कार्यों पर भी फोकस रहे। राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर कानूनी कार्य से दूर रहे। किसी के साथ भी बेकार की बातों में ना उलझे।
व्यवसाय- आज नौकरी और बिजनेस में लिए बिजनेस के फैसले सही साबित होंगे। कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर ले। इस समय व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। सामाजिक स्थल पर व्यवसायिक गतिविधियों में आपकी विशेष भूमिका बनी रहेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति इमानदार रहे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना खानपान लेने से परहेज करें। सात्विक रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई है। आर्थिक मामलों में जीत हासिल होगी। तथा कार्य योजनाएं भी सफल रहेंगी। कोई प्रॉपर्टी अथवा पारिवारिक संबंधी रुका हुआ आपसी मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- आय और व्यय में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। वरना आर्थिक स्थिति संबंधी कुछ समस्याएं बन सकती हैं। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न कोशिश भी करेंगे। इसमें ऐसे लोगों से संपर्क ना बनाकर रखें। जीवन में किसी प्रकार के अधूरेपन का एहसास रह सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें। कागजी कामों में धोखा होने की आशंका है। नजदीकी लोगों की अपेक्षा किसी अनजान से मदद मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का शक उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपने दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- त्योहार की वजह से यह रिश्तेदारों संबंधियों से मेल मुलाकात का खुशनुमा दौर रहेगा। घर के रखरखाव या स्थान परिवर्तन संबंधी योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। विशेष तौर से युवा वर्ग ध्यान रखें कि आज कोई बेहतरीन जानकारी हासिल हो सकती हैं। लाभदायक यात्रा भी संपन्न होगी।
नेगेटिव- कई मामलों में बहुत अधिक सावधानी रखने की भी जरूरत है। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव व सहयोग को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करने का मौका मिलेगा। आपको बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं। जो कि भविष्य में फायदेमंद होंगे। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेने के अनुकूल परिणाम ही मिलते हैं। किसी संतान की विशेष गतिविधि से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में भी ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है, कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा सुश्रुषा संबंधी अवहेलना ना हो। मामा पक्ष से संबंध खराब ना होने दें। आपसी संबंधों के बीच ईगो जैसी स्थिति ना आने दे। अगर यात्रा का प्लान है तो आज स्थगित कर दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। उसका फायदा भी जल्दी ही धनलाभ के तौर पर मिलेगा। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम में ध्यान ना दें।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। परंतु उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में किसी मुद्दे को लेकर वार्तालाप होगा। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे। स्थान परिवर्तन को लेकर इच्छुक लोगों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव- इस समय बहुत ही सावधानी और समझदारी से व्यवस्था बनाकर रखने की जरूरत है। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा हो जाने से मन कुछ परेशान रह सकता है। अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार लेने से भी परहेज रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। आपकी कोई व्यवसाय की योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। कार्यभार में मन मुताबिक बदलाव से खुशी महसूस होगी।
लव- जीवन साथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर सुलभ हो सकता है।
स्वास्थ्य– एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें। इसकी वजह से शरीर में कहीं ना कहीं दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल होने वाली है, इसलिए उनकी सलाह पर जरूर अमल करें।
नेगेटिव- आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों के मामले में ना उलझे। किसी के साथ मतभेद होने की वजह से पुलिस थाने जाने की भी नौबत आ सकती है। अपने आक्रोश पर कंट्रोल रखना जरूरी है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में फायदे की स्थिति में रहेंगे। आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधान रहने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य- गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द आदि की समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझे, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे। अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी कोई व्यक्तिगत बात जाहिर ना हो। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी में किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
लव- जीवनसाथी के साथ सुखमय समय व्यतीत करने के लिए कुछ पल जरूर निकालें। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- सकारात्मक और स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय सी चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें, निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे।
नेगेटिव- संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें। कभी-कभी आपको मन में कुछ उदासी और बेचैनी महसूस होगी। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है वरना बजट गड़बड़ाने की वजह से परेशान रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में इस समय और अधिक पब्लिसिटी की जरूरत है। हालांकि कार्य प्रणाली में बदलाव करके नई तकनीक अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। स्टाफ तथा सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में तालमेल बनाना बहुत बड़ी चुनौती रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें इससे आप स्वस्थ रहेंगे तथा स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। और आप इस पर कार्य भी कर रहे हैं। इस तरह की कोशिश से लोगों के साथ संबंधों में आश्चर्यजनक सुधार आएगा। तथा आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की मौज मस्ती तथा बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। क्योंकि इस वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को उचित अंजाम नहीं दे पाएंगे। घर के बुजुर्गों की अवहेलना ना करे। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपको मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से सकारात्मक बदलाव आएगा। इस समय बिजनेस बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप फायदेमंद होगी। व्यवसायिक संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। मित्रों के साथ में मुलाकात करते समय कोई व्यवसायिक योजना भी बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। साथ ही कोई मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें, और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपका योगदान की सराहना भी होगी। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव- अपनी पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह का रिस्क ना लें। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ नकारात्मक मनोस्थिति रह सकती हैं। ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। त्यौहार की वजह से नशीले पदार्थों का सेवन करना मान-सम्मान में हानि पहुंचाएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से समाधान निकालें। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करें। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष कार्यभार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर कुछ तनाव रहेगा। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखने से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- युवाओं तथा विद्यार्थियों की अपने करियर के प्रति आ रही रुकावटें दूर होगी। घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। सकारात्मक आपसी वार्तालाप भी होगा। आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपके उन्नति में सहायक होगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव होने से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें तथा शांतचित्त बने रहे। खर्चे की स्थिति बनी रहेगी। परंतु अपने बजट का भी उचित ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है, जरा सी गलती या चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सोशल गतिविधियों में व्यवसाय संबंधी विचार-विमर्श भी रह सकता है, जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।
लव- पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना करें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here