• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope 24 To 30 March 2024: March Final Week Rashifal 2024, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

24 तारीख को चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। फिर कन्या और तुला राशि से गुजरते हुए हफ्ते के आखिरी दिन यानी 30 मार्च तक वृश्चिक राशि में आ जाएगा। इन दिनों चंद्रमा पर सभी ग्रहों का असर रहेगा। जिससे इन सात दिनों में मेष राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग बनेंगे। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे।

कन्या राशि वालों के जीवन में इस हफ्ते कुछ अच्छा होने की संभावना है। तुला राशि वालों का रुका काम पूरा होने और रुका पैसा मिलने के योग हैं। धनु राशि के लोगों को इन दिनों मेहनत के उम्मीद से ज्यादा अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मीन राशि के लोगों को कारोबार में तरक्की मिलने के योग हैं। इनके अलावा इन दिनों में सिंह राशि वाले लोग इन दिनों में व्हीकल या प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री की योजना बना सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के कामकाज में विवाद और नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला हफ्ता रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये सात दिन

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह भाई लोगों का सानिध्य रखने से आपकी सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। और आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों पर ध्यान भी दे पाएंगे। स्टूडेंट्स की अपने विषयों को लेकर चल रही कोई समस्या दूर होगी और वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस को अपनी दिनचर्या में स्थान ना दें। छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में लाभ के अवसर बन रहे हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगी और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े।कुछ अच्छे ऑफर्स भी मिल सकते हैं।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और मौसम के अनुकूल रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आपके कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयासरत रहे। अगर वाहन खरीदने की योजना है तो यह सप्ताह शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों के साथ भी कुछ समय व्यतीत होगा और नई जानकारियां भी मिलेंगी।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को कम ना होने दें। असमंजस की स्थिति में विश्वसनीय लोगों से सलाह-मशवरा अवश्य करें, निश्चित ही आपको बेहतर समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- इस समय कमीशन संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। हालांकि किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। व्यवसाय से संबंधित अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे। ऑफिस मे टीम वर्क करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लव- परिवार के साथ किसी उत्सव आदि में जाने का मौका मिलेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम आपको परेशान कर सकती हैं । आयुर्वेद का इस्तेमाल अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दूसरों पर विश्वास तथा उम्मीद ना रख कर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। सामाजिक तथा धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करना मानसिक सुकून देगा। परिवारजनों के साथ भी वार्तालाप करके कुछ नतीजे निकलेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चे आने से मन कुछ परेशान रहेगा। हालांकि प्रयास करने पर आय का कोई स्रोत भी पुनः शुरू हो सकता है। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता की वजह से कुछ तनाव में रहेंगे। परंतु निराश ना होकर दोबारा उस पर ध्यान केंद्रित रखें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी दूरदराज के पार्टियों से आपको बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं। इस समय कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी अपनी क्षमता अनुसार पूर्ण सहयोग रहेगा। आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत गति में आएगा। युवाओं को नौकरी संबंधी कोई खुशखबरी मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी घनिष्ठता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु कभी-कभी नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- कर्क राशि के लोग इस सप्ताह अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और स्फूर्ति महसूस करेंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी,परंतु आप उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। संतान पक्ष की गतिविधियों से आपको प्रसन्नता मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे भी सामने आएंगे जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। किसी मित्र की भी मदद करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। फालतू में कार्यों में ध्यान ना लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। कर्मचारियों की तरफ से भी समस्या आ सकती है। परंतु सप्ताह मध्य से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को ध्यान से व्यवस्थित करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर बनेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से उमंग और खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और थकान का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह वाहन अथवा जमीन जायदाद के क्रय विक्रय संबंधी योजना बनेगी। अगर कोई फाइनेंस संबंधी काम रुका हुआ है, तो उस पर जरूर ध्यान दें। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- किसी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यवहारिक रखें। कुछ समय एकांत अथवा आत्मचिंतन करने में भी लगाएं। किसी के साथ भी कोई प्रॉमिस करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती हैं। कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी। बड़े लोगों से मन मुताबिक मदद मिलेगी।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार तथा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह निजी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है, इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपकी सोच भी संतुलित और सकारात्मक बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी, और आपको इसका फायदा भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति अथवा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें। समस्याओं की वजह से मन कुछ विचलित रहेगा इसलिए बेहतर है, कि इस समय अपने विशेष कार्य स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- रुकी हुई कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए जल्दी ही समय की गति आपके अनुकूल होगी। कारोबारी स्त्रियों को विशेष फायदा होने वाला है। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है।
लव- परिवार जनों के सहयोग से घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- किसी भी परिस्थिति में तनाव और चिंता को हावी ना होने दें। मेडिटेशन योगा आदि करने से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी , भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- वर्तमान समय में आपके द्वारा चल रहे प्रयास सफल होने वाले हैं। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। कोई रुकी हुई पेमेंट वापस मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। लाभकारी यात्राओं की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता जैसी स्थिति रह सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें। किसी संबंधी की व्यक्तिगत समस्या का निवारण करने में आपके खुद के काम मैं रुकावटें आएंगी इसलिए थोड़ा स्वार्थी भी बने।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। स्टाफ को लेकर कुछ तनाव जनक स्थिति बन सकती है, लेकिन आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। ऑफिशियल कार्य भी समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा।
स्वास्थ्य- कब्ज, गैस जैसी समस्या परेशान करेगी। साथ ही मौसम का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने की योजना चल रही है, तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित रहेगी, जिससे आप सुकून और राहत महसूस करेंगे। मनोरंजन आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। इसलिए बेहतर होगा कि अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बांट लें। साथ ही दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी।
व्यवसाय- इस सप्ताह कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे। साथ ही किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि सभी महत्वपूर्ण कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ना आपकी मानहानि करवा सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक और अधिक नज़दीकियां बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। डेटिंग का अवसर भी सुलभ होगा।
स्वास्थ्य- काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहे। इस समय सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, साथ ही आपको आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा है, तो आपको कोई खुशखबरी भी मिलेगी।
नेगेटिव- संबंधों में गलतफहमियों की वजह से खटास आ सकती है। इसलिए छोटी-मोटी बातों को तूल ना दें। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है तो अभी तनाव की स्थिति रहेगी। परंतु जल्दी ही वह शांतिपूर्ण तरीके से निपट भी जाएगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखे तथा सभी गतिविधियों को अपनी देखरेख में करवाएं, इससे आप ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा।
लव- मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। युवाओं की मित्रता में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- बाहरी वातावरण से अपना बचाव और सुरक्षा रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको ऊर्जावान और स्वस्थ रखेंगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। कोई बंटवारे संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसका निपटारा आपसी सहमति अथवा किसी मध्यस्था से हल करने के उचित समय है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखल देने से बचना चाहिए। अनावश्यक खर्चो पर काबू पाए तथा गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत ह। सोशल साइट पर समय बिताने के बजाय अपने कार्यों में ध्यान दे।
व्यवसाय- कामकाज के प्रति पूरी गंभीरता और संजीदगी से ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि धन लाभ के नए सोर्स मिलेंगे। नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की उलझन उत्पन्न होंगी। इस समय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने की जरूरत है।
लव- परिवार जनों के बीच सुखद संबंध रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों के उजागर होने से पारिवारिक नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से आपका इम्यून सिस्टम भी डिस्टर्ब हो सकता है। गर्मी और पोलूशन में जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपके संपर्क कुछ खास लोगों से बन सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, उसे क्रियान्वित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इनसे नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। पारिवारिक विघटन जैसी स्थिति को रोकने आपका प्रयास जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अनुभवी सदस्यों की सलाह अवश्य लें। अधिकतर समय मार्केटिंग अथवा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल कामों के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें इससे घर के सभी सदस्य में आपसी सामंजस्य तथा प्रफुल्लता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। इस समय एलर्जी व खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां हावी रहेंगी। लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- दैनिक समस्याओं को सुलझाने के लिए सप्ताह अनुकूल बना हुआ है। आपकी सूझबूझ और संयमित व्यवहार से पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला सुलझ सकता है। जिससे आप तनावमुक्त होकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। फालतू की बातों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में फोकस रहें इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को ज्यादा बेहतर बना पाएंगे। किसी की भी मदद करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबार में तरक्की के मौके मिलेंगे। कंस्ट्रक्शन संबंधी कार्य में विशेष फायदा होने वाला है, परंतु समय अनुसार व्यापार के तौर तरीकों में भी बदलाव लाएं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। खान-पान के प्रति उचित सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here